शिया धर्मगुरु शेख बाकिर अल निम्र को सऊदी अरब में फांसी देने पर सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शिया समुदाय ने छोटे इमामबाड़े से जुलूस निकाल कर सऊदी हुकूमत का जोरदार विरोध किया।
विज्ञापन
शिया धर्मगुरू को फांसी से मुस्लिम बौखलाए, फिर प्रदर्शन
2 of 10
मजलिसे उलेमा-ए-हिंद के आह्वान पर शिया समुदाय के सैकड़ों लोग छोटे इमामबाड़े पर शाम को जुटे। यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बड़ा इमामबाड़ा पहुंचे।
विज्ञापन
शिया धर्मगुरू को फांसी से मुस्लिम बौखलाए, फिर प्रदर्शन
3 of 10
वहां मजलिसे उलमाये हिन्द के महासचिव मौलाना कल्बे जव्वाद ने शिया धर्मगुरु को फांसी देने की निंदा करते हुए इसके खिलाफ शिया व सुन्नी समुदाय से मिलकर आंदोलन चलाने का आह्वान किया।
शिया धर्मगुरू को फांसी से मुस्लिम बौखलाए, फिर प्रदर्शन
4 of 10
उन्होंने कहा, सऊदी सरकार मानवता की मुजरिम है, उसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की सदस्यता से बर्खास्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन
शिया धर्मगुरू को फांसी से मुस्लिम बौखलाए, फिर प्रदर्शन
5 of 10
मौलाना ने कहा, फांसी के खिलाफ शिया समुदाय एकजुट होकर यूएनओ को ईमेल भेज कर विरोध जताए।
विज्ञापन
शिया धर्मगुरू को फांसी से मुस्लिम बौखलाए, फिर प्रदर्शन
6 of 10
इसके लिए कश्मीरी मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा मकसदे हुसैनी, सरफराजगंज स्थित मोअम्मल, इमामबाड़ा सुगरा और इमामबाड़ा गुफरान माब में सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
शिया धर्मगुरू को फांसी से मुस्लिम बौखलाए, फिर प्रदर्शन
7 of 10
यहां मंगलवार से इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। छोटा इमामबाड़ा के गेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मौलाना फिरोज हुसैन ने शिया धर्मगुरु को फांसी देने को पूरी इंसानियत का कत्ल करार दिया।
शिया धर्मगुरू को फांसी से मुस्लिम बौखलाए, फिर प्रदर्शन
8 of 10
रजा हुसैन ने कहा, शेख निम्र को फांसी देने से उनकी तहरीक खत्म नहीं हुई है बल्कि अब तहरीक का आगाज हुआ है।
शिया धर्मगुरू को फांसी से मुस्लिम बौखलाए, फिर प्रदर्शन
9 of 10
सुन्नी सूफी सज्जादा नशीन मौलाना हसनैन बकाई ने कहा, सऊदी सरकार की इस हरकत से उसका यजीदी किरदार बेनकाब हुआ है।