मंगलवार को नवाबों के शहर में हर तरफ मीठी ईद की रौनक थी, तो शिया समुदाय के कुछ चेहरों पर आक्रोश भी था।
विज्ञापन
मीठी ईद पर भी खटास देकर बढ़ गए अखिलेश!
2 of 8
मौलाना कल्बे जव्वाद के जुलूस पर अलविदा की नमाज के बाद टूटा पुलिस का कहर इस आक्रोश की वजह है। इसीलिए ईदगाह जा रहे सीएम अखिलेश यादव का विरोध करने ये सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
मीठी ईद पर भी खटास देकर बढ़ गए अखिलेश!
3 of 8
मौलाना कल्बे जव्वाद लखनऊ में हुए बवाल के लिए आजम खां को जिम्मेदार मान रहे हैं और लगातार उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।
मीठी ईद पर भी खटास देकर बढ़ गए अखिलेश!
4 of 8
बड़ा इमामबड़ा के सामने से अखिलेश यादव का काफिला निकला तो विरोध के स्वर बुलंद हुए, अखिलेश ने अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी से झांककर देखा भी, लेकिन गाड़ी आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
मीठी ईद पर भी खटास देकर बढ़ गए अखिलेश!
5 of 8
अखिलेश की इस बेरुखी से शिया समुदाय के इन लोगों को मायूसी जरूर हाथ लगी, लेकिन अखिलेश ने दूसरे मुस्लिम समुदाय को खुश करने का पूरा ख्याल रखा।
विज्ञापन
मीठी ईद पर भी खटास देकर बढ़ गए अखिलेश!
6 of 8
कड़ी सुरक्षा के बीच अखिलेश यादव ईदगाह पहुंचे...यहां पहले से ही हजारों की तादाद में नमाजी मौजूद थे।
विज्ञापन
मीठी ईद पर भी खटास देकर बढ़ गए अखिलेश!
7 of 8
अखिलेश के पहुंचने से पहले ईदगाह में हजारों रोजेदारों ने ईद की नमाज पढ़ी और एक दूसरे को गले मिलकर इसे मीठे पर्व की बधाई दी।
कुछ देर बाद पहुंचे सीएम अखिलेश ने गले मिलकर मुस्लिम धर्मगुरुओं को मीठी ईद की बधाई दी, लेकिन यहां पहुंचते-पहुंचते अखिलेश शायद ये भूल गए कि कुछ चेहरे पीछे उदास भी छूट गए थे...(सभी फोटो-अर्जुन साहू)