फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं टीम योगी के 18 नए सदस्य, यहां देखें- ऐसा रहा इनका सियासी सफर

Thu, 22 Aug 2019 04:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 17
रामनरेश अग्निहोत्री व कमलरानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। - फोटो : amar ujala
योगी कैबिनेट के पहले विस्तार में 18 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। इन सभी ने अपनी क्षमताओं से खुद को साबित किया है। जानें, इन मंत्रियों के बारे में:

कैबिनेट मंत्री
रामनरेश अग्निहोत्री : सपा के गढ़ में लगाई थी सेंध
रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव से विधायक हैं। वह पहली बार 2017 में विधायक चुने गए। मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है, जहां विधानसभा चुनाव में सेंध लगाने में अग्निहोत्री पूरी तरह से कामयाब रहे। विधायक बनने से पहले क्षेत्र में वे एक प्रतिष्ठित व्यापारी की पहचान बना चुके थे।

कमलरानी वरुण : दो बार लोकसभा सदस्य भी रह चुकी हैं
घाटमपुर (कानपुर) से विधायक कमलरानी वरुण 1996 और 1998 में लोकसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। 61 वर्षीय कमलरानी ने कानपुर विश्वविद्यालय से एमए (समाजशास्त्र) किया। वे लोकसभा की श्रम कल्याण समेत विभिन्न समितियों में भी रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।
विज्ञापन

2 of 17
- फोटो : amar ujala
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
अशोक कटारिया : क्षेत्र में मजबूत पकड़
अशोक कटारिया भाजपा के प्रदेश महामंत्री है। मंत्रिमंडल में गुर्जर जाति को प्रतिनिधित्व देने के लिए कटारिया को मंत्री बनाया गया है। कटारिया भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश मंत्री सहित अन्य पदों पर काम कर चुके हैं। 2018 में एमएलसी बनाया गया था। लोकसभा चुनाव में कटारिया को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। इस क्षेत्र की सभी सीटें भाजपा ने जीतीं थीं। इन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन

3 of 17
- फोटो : amar ujala
सतीश चंद्र द्विवेदी : ब्राह्मण कोटे का लाभ
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सतीश चंद्र द्विवेदी सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से विधायक हैं। द्विवेदी ने 2017 विधानसभा चुनाव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को हराया था। द्विवेदी को पूर्वांचल के ब्राह्मण कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

4 of 17
- फोटो : amar ujala
रवींद्र जायसवाल
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल वाराणसी उत्तर से दूसरी बार विधायक हैं। पेशे से वकील 52 वर्षीय रवीन्द्र जायसवाल के बड़े भाई आरएसएस के पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन

5 of 17
कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
कपिलदेव अग्रवाल
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर से दूसरी बार विधायक हैं। कपिल देव मुजफ्फरनगर नगर पालिका के चेयरमैन भी रहे हैं। 55 वर्षीय कपिल देव मेरठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और एक विज्ञापन एजेंसी भी चलाते हैं। इन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन

6 of 17
- फोटो : amar ujala
श्रीराम चौहान
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में 1999 में विदेश राज्यमंत्री रहे। 1996 और 1998 में सांसद भी रहे। चौहान 2017 में धनघटा से विधायक चुने गए। श्रीराम की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट है।
विज्ञापन

7 of 17
- फोटो : amar ujala
अजीत पाल सिंह: अजीत पाल सिंह कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से विधायक हैं।  भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन के बाद दिसम्बर 2017 में हुए उप चुनाव में भाजपा ने स्वर्गीय मथुरा प्रसाद पाल के पुत्र अजीत पाल सिंह को टिकट दिया था। 39 वर्षीय अजीत पाल पेशे से इंजीनियर है और खेती भी करते हैं। इन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

8 of 17
- फोटो : amar ujala
मा शंकर सिंह पटेल: मिर्जापुर की मड़िहान सीट से विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट है। पटेल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है। रमा शंकर की पत्नी ग्रहणी है, उनके तीन बच्चे हैं। इन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

9 of 17
- फोटो : amar ujala
चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय: राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट से विधायक है। 68 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी है, अभी समाजसेवा के कार्य करते हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए, चंद्रिका प्रसाद बुंदेलखंड में भाजपा के ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचान रखते है।

10 of 17
- फोटो : amar ujala
चौधरी उदयभान सिंह: आगरा के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह इंटर मीडिएट पास है। 2007 में कांग्रेस से विधायक रहे थे, 2017 विधानसभा चुनाव से पहले ही चौधरी भाजपा में शामिल हुए थे।  इन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

11 of 17
- फोटो : amar ujala
नीलिमा कटियार: कानपुर नगर की कल्याणपुर सीट से विधायक नीलिमा कटियार भाजपा की प्रदेश महामंत्री भी है। नीलिमा कटियार बिजनेस करती हैं। नीलिमा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त है। नीलिमा भाजपा महिला मोर्चा सहित विभिन्न पदों पर रही है। उनके तीन बच्चे हैं। इन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

12 of 17
- फोटो : amar ujala
लाखन सिंह राजपूत: राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत औरेया की दिबियापुर सीट से विधायक हैं। पेशे से वकील लाखन सिंह की पत्नी गृहणी है। लाखन सिंह 2017 में पहली बार विधायक बने थे। इन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

13 of 17
- फोटो : amar ujala
डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश: राज्यमंत्री डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश पेशे से चिकित्सक हैं। 65 वर्षीय डॉ. धर्मेश आगरा कैंट सीट से विधायक हैं। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा से 1977 में एमबीबीएस किया था। डॉ. धर्मेश ने 2012 में भी इसी सीट से चुनाव लड़ा था।

14 of 17
- फोटो : amar ujala
विजय कश्यप: राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट से विधायक है। पेशे से बिजनेस मैन विजय कश्यप ने 2012 में चरथावल और 2007 में बघरा से चुनाव लड़ा था। वे राजनीतिक शास्त्र में एमए हैं।

15 of 17
- फोटो : amar ujala
लगातार तीन बार के विधायक हैं अनिल शर्मा: राज्यमंत्री बनाए गए अनिल शर्मा बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वर्ष 2002 में वह खुर्जा विधानसभा सीट से पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने। वर्ष 2007 का चुनाव भी वहीं से जीते। खुर्जा सीट सुरक्षित हो जाने के बाद वे शिकारपुर आ गए, जहां की जनता ने उन्हें वर्ष 2017 के चुनाव में भी हाथोंहाथ लिया।

16 of 17
- फोटो : amar ujala
पहली बार ही जीतकर पाया मंत्री पद: आनंद स्वरूप शुक्ला बलिया नगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। 40 वर्षीय शुक्ला ने भाजपा के युवा ब्राह्मण नेता के रूप में पहचान बनाई है। वह गणित में एमएससी, राजनीति शास्त्र में एमए और बीएड हैं। वह पहली बार वर्ष 2017 में चुनाव जीते थे। इन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन

17 of 17
- फोटो : amar ujala
महेश चंद्र गुप्ता: राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता बदायूं से दूसरी बार विधायक हैं। पेशे से किसान और व्यापारी महेश चंद्र की शैक्षणिक योग्यता दसवीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें