फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 7 डिग्री तक गिरा पारा, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Thu, 22 Aug 2019 04:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सप्ताहभर से बादलों की लुकाछिपी के बीच दिन का अधिकतम पारा भले ही 31 से 34 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा हो, लेकिन मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक लखनऊ में रुक-रुक कर हुई लगभग 60 मिमी. बारिश से 24 घंटों में पारा 34 से 27 डिग्री के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञान केंद्र पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 58.2 मिमी. और बुधवार सुबह से शाम तक 1.6 मिमी. बरिश दर्ज की गई। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
24 घंटों में लगभग सात डिग्री तक पारा सरका। ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 24.7 डिग्री दर्ज हुआ। अरसे बाद ऐसा हुआ जब अधिकतम और न्यूनतम पारे का अंतर घटकर तीन डिग्री से भी कम रह गया।

4 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि चूंकि मानसूनी ट्रफ प्रदेश के नजदीकी इलाकों से गुजर रही है। इसके अलावा बिहार-उप्र के पास सक्रिय चल रहा कम दबाव का सिस्टम मामूली कमजोर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इसके चलते आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान राजधानी समेत आसपास कहीं तेज तो कहीं धीमी बौछारें हो सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें