फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: भूटान के पीएम का अयोध्या दौरा: रामलला का दर्शन करने के बाद परिसर की भव्यता को निहारा, तस्वीरें

Fri, 05 Sep 2025 01:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए और मंदिर के बारे में जानकारी ली। देखें दौरे की तस्वीरें: 
 
विज्ञापन
1 of 11
अयोध्या में पत्नी के साथ भूटान के प्रधानमंत्री - फोटो : amar ujala
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए और मंदिर की भव्यता को निहारा। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी वहां मौजूद थे। उन्होंने भूटान के पीएम को मंदिर निर्माण से जुड़ी सभी जानकारियां दी।

भूटान के पीएम ने मंदिर की भव्यता को निहारा और अपनी पत्नी के साथ याद के लिए तस्वीरें भी लीं। दर्शन-पूजन करने के बाद शेरिंग तोबगे होटल रामायणा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

2 of 11
अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक राम जन्मभूमि परिसर में बिताया।
विज्ञापन

3 of 11
भूटान के पीएम का हुआ रेड कार्पेट स्वागत। - फोटो : amar ujala
इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

4 of 11
- फोटो : amar ujala
पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर पर हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 11
रामलला के दर्शन करते भूटान के प्रधानमंत्री। - फोटो : amar ujala
अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। परिसर में स्थित कई अन्य मंदिरों का निर्माण भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : amar ujala
उन्होंने मंदिर से जुड़े इतिहास को भी जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : amar ujala
उन्हें राम मंदिर के बारे में पूरी जानकारी दी गई।

8 of 11
- फोटो : amar ujala
भूटान के पीएम ने परिसर के अन्य मंदिरों में भी दर्शन पूजन किया।

9 of 11
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के राम मंदिर में भूटान के प्रधानमंत्री।

10 of 11
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री व उनकी पत्नी।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : amar ujala
भूटान के प्रधानमंत्री, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव व अन्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें