फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी सहित किए रामलला व हनुमान गढ़ी के दर्शन, वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच की आरती, तस्वीरें

Sun, 29 Aug 2021 04:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या में थे जहां उन्होंने रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया और कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरे पर उन्होंने रामलला और हनुमान गढ़ी के पत्नी सहित दर्शन भी किए।

इस अवसर पर उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। रामायण कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि रामायण में जीवन के उन मूल्यों को समाहित किया गया है जो कि मानवता के लिए जरूरी हैं। रामायण दर्शन के अलावा एक ऐसा ग्रंथ है जो कि हमारे जीवन के हर हिस्से के लिए संदेश देती है।

उन्होंने रामायण की एक चौपाई कोट करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम सभी में हैं और सबके हैं। उन्होंने कहा कि सिया राममय सब जग जानी, करउ प्रणाम जोर जुग पानी। इसका मतलब है कि संपूर्ण जगत के कण-कण में श्रीराम विद्यमान हैं। हमें हर किसी में सियाराम की प्रतिमूर्ति देखनी चाहिए। भगवान श्रीराम हर किसी में हैं और सभी के हैं।
विज्ञापन

2 of 7
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति ने कहा कि रामायण एक ऐसा विलक्षण ग्रंथ है जो रामकथा के माध्यम से विश्व समुदाय के समक्ष मानव जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादा को प्रस्तुत करता है। मुझे विश्वास है कि रामायण के प्रचार-प्रसार के लिए यूपी सरकार का यह प्रयास पूरी मानवता के हित में बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने अवधी में तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस कि तमाम चौपाइयों का दृष्टांत देते हुए राम और शबरी के प्रेम का अनूठा वर्णन किया। उन्होंने विश्व में राम की तमाम ग्रंथों और मानवता के लिए उनके त्याग, तपस्या और बलिदान को गिनाते हुए कहा कि राम ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ा है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
उन्होंने भाई से भाई का प्रेम, माता-पिता का प्रेम, पति-पत्नी का प्रेम और मानव के प्रकृति से प्रेम का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। महात्मा गांधी ने प्रभु राम से प्रेरित होकर ही रामराज्य की कल्पना की थी। दक्षिण कोरिया से भारत के रिश्ते गिनाते हुए उन्होंने अयोध्या शोध संस्थान की ओर से रामायण विश्वकोश की पहल की सराहना की। कहा कि रामायण कांक्लेव संपूर्ण विश्व के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेगा। (रामलला की आरती करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।)

4 of 7
- फोटो : amar ujala
हनुमान गढ़ी में दर्शन करने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति ने पत्नी सहित हनुमान गढ़ी में आरती की।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या दौरे को पूरा कर राष्ट्रपति लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
अयोध्या जंक्शन पर उन्हें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें