पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत की घोषणा होने तक उनकी कर्मस्थली लखनऊ में उनके लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा। लोगों ने मंदिरों में पूजा-पाठ किया तो यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने इबादत की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : amar ujala
यूपी के अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा गुरुवार को हजरतगंज स्थित शाही मस्जिद पहुंचे। यहां उन्होंने इबादत कर अटलजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
3 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : amar ujala
एनडी कान्वेंट स्कूल में भी प्रार्थनासभा हुई। स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही टीचरों ने भी अटलजी की फोटो रखकर इबादत की। बच्चों ने कहा कि हम अटलजी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रेयर कर रहे हैं।
4 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : amar ujala
चौक स्थित कालीजी मंदिर में लोगों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर अटलजी की हालत में सुधार की कामना की। लोगों ने कहा कि अटलजी हमारे प्रिय नेता हैं। ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ करे, यही प्रार्थना कर रहे हैं।
वहीं, भाजपा कार्यालय में भी प्रार्थना का दौर जारी है। अटलजी की फोटो रखकर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। हालांकि, बृहस्पतिवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अटल जी का निधन हो गया लेकिन ये सब दिखाता है कि वो जनता के बीच कितने लोकप्रिय थे।