फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateek Yadav Death: 'पल्स बंद थी, सुबह 5.55 बजे अस्पताल लाए गए'; प्रतीक की मौत पर डॉक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Wed, 13 May 2026 10:34 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। उन्हें सुबह करीब 5:55 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
1 of 9
Prateek Yadav - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। उन्हें सुबह 5:55 बजे उनके आवास से अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे सिविल अस्पताल के कार्यवाहक निदेशक के पास उनके घर से फोन आया था। जिसके बाद डॉ. प्रिंस टीम के साथ घर गए थे। शरीर में कोई हरकत न दिखने पर अस्पताल लाया गया था। प्रतीक यादव को उनके साले और दोस्त अस्पताल लेकर आए थे। 
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीक यादव की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जब प्रतीक यादव को लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल लाया गया, तब उनकी पल्स नहीं चल रही थी। उनकी आंखें स्थिर हो चुकी थीं। उन्हें तत्काल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया, लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीक यादव की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उन्हें मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. देवेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सुबह 5:55 बजे प्रतीक यादव को अस्पताल पहुंचाया गया था। 

4 of 9
जानकारी देते डॉक्टर - फोटो : एएनआई
'उनकी पल्स बंद थी और आंखें पूरी तरह से स्थिर'
उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया। डॉ. पांडेय ने कहा कि शुरुआती जांच में ही उनके शरीर में कोई हरकत नहीं दिखी। उनकी पल्स बंद थी और आंखें पूरी तरह से स्थिर थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर में मौत के लगभग सभी लक्षण मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 9
Prateek Yadav - फोटो : अमर उजाला
डॉ. पांडेय ने स्पष्ट किया कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल, हार्ट अटैक या किसी अन्य विशिष्ट कारण की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन

6 of 9
प्रतीक यादव। - फोटो : amar ujala
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

7 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : ANI
भाई के निधन पर बोले अखिलेश यादव
अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि "मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। अब वह हमारे बीच नहीं रहे। यह अत्यंत दुख की बात है। बचपन से ही वह अपनी सेहत और शारीरिक तंदुरुस्ती को लेकर बहुत सचेत रहते थे, और जीवन में आगे बढ़ने तथा एक सार्थक योगदान देने की आकांक्षा रखते थे। प्रतीक जुझारू था आगे बढ़ना चाहता था।
 

8 of 9
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
स्वाभाविक रूप से हम कानून के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे, कानूनी प्रावधान जो भी निर्देश देंगे, और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। 
विज्ञापन

9 of 9
Prateek Yadav - फोटो : अमर उजाला
मैंने स्वास्थ का ध्यान रखने को कहा था-अखिलेश
उस समय भी, मैंने उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखने और अपने व्यवसाय के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी। कभी-कभी व्यवसाय में होने वाले नुकसान के कारण लोग गहरे मानसिक कष्ट में डूब जाते हैं। अब वह हमारे साथ नहीं हैं। हमारे लिए जो भी कानूनी रास्ते उपलब्ध होंगे, हम उनका सहारा लेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें