फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है यूपी पुलिस का अंदाज, मुख्यमंत्री योगी पूछते रहे, क्यों हो रहे अपराध... अफसर सोते रहे, तस्वीरें

Sat, 29 Dec 2018 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार विपक्षियों के निशाने पर है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार अफसरों को जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने व अपराधियों पर अंकुश लगाने की नसीहत दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की बातों को अफसर कितनी गंभीरता से लेते हैं। ये पुलिस वीक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान नजर आया।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस वीक में सीनियर अफसरों को सम्बोधित कर उन्हें कानून व्यवस्था व जनता के प्रति व्यवहार सुधारने की नसीहत देते रहे लेकिन इस दौरान उनके सामने ही वरिष्ठ पुलिस अफसर सोते रहे। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस वीक - फोटो : amar ujala
 मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब पुलिस के  कामकाज में सरकार का कोई दखल नहीं है तो रिजल्ट क्यों नहीं आ रहा है? बीते सालों से अपराध की तुलना न करें। अपराध हर हाल में कम होने चाहिए। पुलिस की एक लापरवाही पूरे महकमे और सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर देती है। (कोई जम्हाई लेता रहा तो कोई सोता रहा।)
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
यूपी 100 भवन में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था और अपराध की चर्चा करते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि आज भी मुझे इन सब मामलों में बार-बार फोन करने पड़ते हैं। इसकी आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। अगर आम आदमी की शिकायतें प्रतिदिन सुनी जाएं और उसका समयबद्ध समाधान हो तो समस्या अपने आप कम हो जाएंगी।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
योगी ने कहा कि पुलिस को अपने मानवीय चेहरे को सुधारने की भी जरूरत है। उन्होंने दोहराया कि खराब छवि तथा अपराधियों से साठगांठ रखने वाले इंस्पेक्टर को थाने की जिम्मेदारी न दें। जहां बार-बार घटनाएं हो रही हैं उन पर भी कार्रवाई करें। आप लोगों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
दूसरे प्रदेश की पुलिस के काम को अपना न बताएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। हम अच्छे कामों को कैसे हाईलाइट कर सकें, इसके बारे में भी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो काम दूसरे किसी राज्य की पुलिस ने किया हो और आप उसे अपना बता कर प्रचारित करने लगें। इससे आपकी ही फजीहत होगी।
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस वीक - फोटो : amar ujala
खराब अफसर को हटाने पर प्रसाद चढ़ाते हैं आम लोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी किसी खराब पुलिस अधिकारी की पोस्टिंग हो जाती है। जब उसके खिलाफ कार्रवाई होती है तो संबंधित जिले के लोग भगवान को प्रसाद चढ़ाते हैं कि ‘चलो मुक्ति मिली’। इसी तरह अच्छा काम करने वाले अफसरों के तबादले पर भी लोग बताते हैं कि साहब वह अच्छा अफसर था, उसे कुछ दिन और रहने देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस वीक - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अफसरों को नसीहत दे रहे थे कि पुलिस वाले जनता का बल बनें, उनके लिए बला न बनें, लेकिन इस दौरान सम्मेलन में मौजूद नीलाब्जा चौधरी, डीपीएन पांडे समेत कई अफसर सोते या जम्हाई लेते रहे। पुलिस अफसरों के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये पर आला अधिकारी कोई भी टिप्पणी करने से कतराते रहे। कई बार कॉल करने के बाद भी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें