देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद इसकी सबसे ज्यादा मार दिहाड़ी मजदूरों, गरीब तबके और निराश्रितों पर पड़ रही है। उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है और लॉकडाउन के कारण वो घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
इस दौरान कई जगहों पर पुलिसकर्मी ऐसे लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। इस काम में महानगर पुलिस भी सक्रिय नजर आ रही है। महानगर पुलिस ने निशातगंज ओवरब्रिज के नीचे लोगों को सब्जी-पूड़ी वितरित की।