फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के आरोपी को फांसी देने की मांग पर अड़े थे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से ये सुलूक किया

Sat, 17 Mar 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के ठाकुरगंज में मासूम बच्ची (3) से बलात्कार करने के आरोपी को फांसी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। विधानभवन पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जबरन बस में लादकर गिरफ्तार किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज और धक्कामुक्की में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने शुक्रवार शाम रिहा किया। बहुजन मुस्लिम महासभा के उपाध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी की अगुवाई में लोगों ने विधानभवन पर इकट्ठा थे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा न मिलने से नाराज थे। आरोप है कि पुलिस चार्जशीट दाखिल करने में हीलाहवाली कर रही है। मासूम को जबरन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। अध्यक्ष वली मोहम्मद ने कहा कि फास्ट ट्रैक में मुकदमा चलाकर आरोपी अजय को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

4 of 5
प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित की मां ने बताया कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली। डॉक्टरों ने पूरा इलाज किए बगैर बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया।
न्याय के बगैर न हटने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाकर खदेड़ना शुरू किया। जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बस में लादना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज और धक्कामुक्की में शेख सिद्दीकी, वली मोहम्मद, अहमद महबूब, डॉ. महफूज अहमद, निहारिका सिंह, पीड़िता की मां समेत कई घायल हो गए। जिनका बालागंज स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन ले गई जिन्हें देर शाम रिहा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें