हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2075, 18 मार्च दिन रविवार से शुरू हो रहा है। माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। लखनऊ के आचार्य प्रदीप तिवारी बताते हैं कि रविवार से नया संवत शुरू होने के कारण इस वर्ष के राजा सूर्य होंगे और मंत्री शनि हैं। राजा और मंत्री के विचारों में काफी मतभेद होने के चलते कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। यहां जानें कि किस राशि के लिए कैसा होगा ये वर्ष।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
आचार्य पंडित प्रदीप तिवारी बताते हैं कि कई राशियों के लिए ये नव वर्ष बहुत ही लाभदायक है लेकिन जिनके लिए थोड़ी दिक्कतें हैं, वे बताए गए उपायों को अपनाएंगे तो चीजें बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
मेष राशि -
इस राशि के लिए नूतन वर्ष लगभग बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन, 11 अक्तूबर को बृहस्पति के इनके अष्टम भाव में जाने के कारण कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। इससे निदान के लिए गाय को रोटी खिलाएं। गरीब विद्यार्थियों को किताबें दान करें।
4 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
वृष राशि -
वर्ष प्रारंभ में परिस्थितियां अच्छी नहीं रहेंगी। कार्य होते-होते रुक जाएंगे। बिगड़े काम बनाने के लिए बृहस्पिति और शनि का पूजन करें। सुंदर कांड का पाठ करने से कल्याण होगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से भी लाभ होगा।
विज्ञापन
5 of 14
मिथुन
मिथुन राशि -
इस राशि के लोगों के लिए वर्ष बहुत अच्छा है। सारे रुके कार्य होंगे। घर में मांगलिक उत्सव होंगे। 11 अक्टूबर के बाद विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करने से लाभ होगा। विद्यालय में शिक्षा संबंधी वस्तुओं का भी दान करें।
विज्ञापन
6 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि -
ये संवत्सर मध्यम फल कारक होगा। 11 अक्टूबर के बाद इनके रुके हुए सारे कार्य सिद्ध होंगे। ग्रहों को और उत्तम बनाने के लिए भगवान शिव का पूजन करना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
7 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि -
ये वर्ष मध्यम शुभफल कारक होगा। जहां पद प्रतिष्ठा में उन्नति प्राप्त होगी, वहीं शारीरिक कुछ कष्ट भी मिल सकते हैं। इसके लिए सूर्य की आराधना करें। गाय को गुड़ खिलाएं और पीली वस्तुओं का दान करें।
8 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि -
नूतन वर्ष बहुत अच्छा होगा। शत्रु पराजित होंगे। पारिवारिक सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। 11 अक्टूबर के बाद बृहस्पति का प्रभाव होने से कार्य में व्यवधान प्राप्त होगा। इसके लिए ऊं बृंग बृहस्पतये नम: मंत्र का जप करें और श्री सीताराम का पूजन करें।
9 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
तुला राशि -
ये वर्ष शुभ फल कारक है। घर में मांगलिक उत्सव। यदाकदा झगड़ा-झंझटों के कारण दिमागी उलझन हो सकती है। इसके निदान के लिए मां दुर्गा की आराधना करें। महिलाओं के प्रति आदर भाव रखें।
10 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि -
ये वर्ष मिलाजुला रहेगा। घर परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। विश्वास पात्रों से धोखा मिलने की संभावना है। इससे बचाव के लिए पीपल पेड़ के नीचे दीपक का दान करें और भगवान शनि की आराधना करें।
11 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
धनु राशि -
इस राशि के लोगों के लिए ये वर्ष शुभ फल देना वाला है। लेकिन, मध्य साढ़े साती होने से दुर्घटना से कष्ट हो सकता है। शिव सहस्त्र नाम का जप करें जिससे कष्ट दूर होंगे।
12 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
मकर राशि -
नए वर्ष की शुरुआत अच्छी नहीं होगी। पद-प्रतिष्ठा, सम्मान, धन में कमी होगी। बृहस्पति और शनि ग्रहों को खुश करने के लिए दान और पूजन करें। गरीबों को कंबल और ब्राह्मणों को पुस्तक और पीला अन्न दान करें।
13 of 14
hindu new year
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि -
ये वर्ष इस राशि वालों के सबसे ज्यादा लाभ देने वाला है। इनके रुके हुए कार्य जल्दी पूरे होंगे। नौकरी में वेतन वृद्धि होगी और धनलाभ होगा। हालांकि, जुलाई के बाद पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
इससे बचने के लिए कुत्ते को रोटी खिलाएं , बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।
मीन राशि -
इस वर्ष का शुरुआती दौर परेशानी से भरा होगा। यात्राएं करनी पड़ेंगी। नौकरी में बाधाएं उत्पन्न होंगी। इससे बचने के लिए गुरुवार को केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं। विद्यार्थियों को केला बांटें। 11 अक्टूबर के बाद रुके कार्य पूरे होंगे।