राजधानी लखनऊ में आधी आबादी की सुरक्षा के मद्देनजर शहर में पिंक बूथों का निर्माण किया जा रहा है। शहर के बड़े-बड़े चौराहों पर जिसमे लोहिया पार्क चौराहा, बंदरिया बाग़ चौराहा, भूतनाथ मेट्रो स्टेशन, 1090 चौराहा, 1090 कार्यालय पर ये पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
डबल फ्लोर के बने इन पिंक बूथ में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ये महिला पुलिसकर्मी पीड़िताओं की शिकायत सुनेंगी और उन्हें राहत दिलाने का प्रयास करेंगी। इससे पुलिस के प्रति महिलाओं का विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
पिंक बूथ देखने मे डबल स्टोरी मकान जैसा है। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के लिए सभी सुविधाएं दी गई है, इसमें बाथरूम, बेडरूम भी बने हुए हैं।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
शहर के अलग-अलग चौराहों पर पिंक बूथ का निर्माण किया जा रहा है।