CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। बस खानपान में सुधार लाएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें। काली मिर्च, अदरक, सौंफ को खानपान का हिस्सा बनाएं। घर में कपूर जलाना भी फायदेमंद माना जाता है। भोजन में नींबू, संतरा जैसे फलों को शामिल करना चाहिए। डायटीशियन सुनीता सक्सेना ने बताया कि पानी भरपूर पीते रहना चाहिए। भोजन में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज पदार्थ, रेशे और पानी होना जरूरी है। विभिन्न पोषक तत्वों का शरीर में अलग-अलग काम होता है।