गणपति विसर्जन
- फोटो : amar ujala
नाविकों की रही चांदी
दूरदराज से कार, बाइक, ट्रक, वाहनों में लेकर घाटों तक लाए गए गणपति बप्पा को घाटों पर विसर्जन कराने के लिए अलग-अलग घाटों पर गणपति के आकार के हिसाब से दो सौ से दो हजार रुपये तक नाविकों ने डिमांड रखी। खाटूश्याम घाट पर पिछली बार की अपेक्षा बहुत कम विसर्जन हुए। रेलिंग लगने और गोमती का पानी नीचे होने केचलते कम ही लोग पहुंचे। नाविक धन्नी के मुताबिक, सुबह से शाम तक 100 के आसपास छोटे गणपति ही जुटे। सबसे ज्यादा विसर्जन झूलेलाल घाट पर हुए। नाविकों के मुताबिक, खाटूश्याम घाट, शनि मंदिर घाट, झूलेलाल घाट, शहद स्मारक घाट, अग्रसेन और कुड़ियाघाट से दोपहर से शाम तक छोटे बड़े लगभग दो हजारा बप्पा की मूर्तियां विसर्जित की गईं।