फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे संग गजानन विदा, गोमा घाटों पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया... देखें- तस्वीरें

Fri, 13 Sep 2019 04:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
कोई सिर पर भगवान गणेश की मूर्ति को उठाए गणपति बप्पा मोरया... बोले गोमा की चला जा रहा था तो कोई अपनी गोद में मंगलमूर्ति लिए जयकारा लगाते पहुंचा। वाहनों में सवार होकर गणपति की मूर्ति के साथ तो कोई कार में ही अपने गणेशा को लेकर पहुंचा। चारों ओर गाजे-बाजे की धुन पर थिरकते भक्त गजानन को विदा करने आए थे। यह नजारा था झूलेलाल घाट का जहां बृहस्पतिवार को पूजा पंडालों व घरों में पूजन के बाद गणपति को विसर्जन के लिए लेकर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन

2 of 9
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
सुबह से शाम तक गणपति को विसर्जित करने के लिए घाटों पर लोग पहुंचते रहे। दोपहर से पहले बादलों की लुकाछिपी के बीच भक्त उमस से परेशान रहे तो दोपहर बाद रुक -रुक कर धीमी व तेज बौछारों ने गजानन के भक्तों को तर-बतर कर मौसम को खुशनुमा कर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
घाटों पर गजानन को धूप, दीप, आरती से पूजन कर मोदक का भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों ने उन्हें गोमती में विसर्जित किया।

4 of 9
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
बप्पा की यात्रा में शामिल हुए देवी-देवता
झूलेलाल वाटिका में पिछले 11 दिनों से विराजे मनौतियों के राजा की विसर्जन यात्रा शाम करीब चार बजे मैदान से सड़क पर आई। उससे पहले यहां बारिश से बचने को बप्पा को तिरपाल से बचाया गया। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर उन्हें रवाना किया, बप्पा का रथ खींचते भक्त गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ.. केजयघोष संग वहां से निकले। सबसे आगे नासिक का 21 लोगों का ढोल बैंड मराठी वेशभूषा में चला। 15 घोड़े, 15 रथों पर देवता बने बच्चे विराजे।
विज्ञापन

5 of 9
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
रास्ते भर गायक संजय शर्मा देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन, सच्चा है तेरा दरबार तेरा जवाब नहीं... समेत तमाम गाने सुनाते चले। लविवि मार्ग, आईटी चौराहा, निरालानगर के बाद डालीगंज बाजार में यात्रा में शामिल भक्तों को दुकानदारों ने दर्जनों जगह कई मेन्यू का भोग कराया, आरती उतारी, फूल बरसाये। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता समेत तमाम ने अगुवाई की। रास्ते भर बप्पा केरथ पर रखे मेवे से बने 108 किलो के मोदक का भोग बंटा।
विज्ञापन

6 of 9
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
94 हजार चिट्ठियों संग सबसे बड़े गणपति का भू-विसर्जन
नगर के सबसे बड़े गणपति मनौतियों के राजा का झूलेलाल वाटिका में भू विसर्जन हुआ तो विसर्जन के लिये सबसे ज्यादा कतारें झूलेलाल वाटिका मैदान में ही लगी रहीं। शाम को दो घंटे के बाद पुल से घाट तक श्रद्धालु पहुंच सके। तमाम अभियानों केबावजूद लोगों ने नदियों में ही विसर्जन किए, खाटूश्याम धाम के पास बनाया गया भू-कुंड खाली ही पड़ा रहा। 11 दिन तक चले उत्सव में मनौतियों के राजा गजानन के नाम 90 हजार से अधिक चिट्ठी भक्तों ने लिखी। सभी चिट्ठियों को प्रतिमा के साथ विसर्जित कर दिया गया। पूरा रूट घूमकर रात को झूलेलाल घाट पर जब मनौतियों के राजा भगवान गणेश का रथ पहुंचा और विशलकाय प्रतिमा को क्रेन से उतारा गया तो भक्त भावुक हो उन्हें विदाई देने के लिए कुंड तक जुटे रहे।
विज्ञापन

7 of 9
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
नाविकों की रही चांदी
दूरदराज से कार, बाइक, ट्रक, वाहनों में लेकर घाटों तक लाए गए गणपति बप्पा को घाटों पर विसर्जन कराने के लिए अलग-अलग घाटों पर गणपति के आकार के हिसाब से दो सौ से दो हजार रुपये तक नाविकों ने डिमांड रखी। खाटूश्याम घाट पर पिछली बार की अपेक्षा बहुत कम विसर्जन हुए। रेलिंग लगने और गोमती का पानी नीचे होने केचलते कम ही लोग पहुंचे। नाविक धन्नी के मुताबिक, सुबह से शाम तक 100 के आसपास छोटे गणपति ही जुटे। सबसे ज्यादा विसर्जन झूलेलाल घाट पर हुए। नाविकों के मुताबिक, खाटूश्याम घाट, शनि मंदिर घाट, झूलेलाल घाट, शहद स्मारक घाट, अग्रसेन और कुड़ियाघाट से दोपहर से शाम तक छोटे बड़े लगभग दो हजारा बप्पा की मूर्तियां विसर्जित की गईं।

8 of 9
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
घरों से आए बप्पा के हुये विसर्जन
पूजा पंडालों के अलावा घरों में विराजे गजानन भी भक्तों ने परिवार केसाथ आकर विसर्जित किए। महाराष्ट्र समाज के बप्पा का विसर्जन देर शाम झूलेलाल वाटिका पर हुआ। बैंड झांकी के साथ नरही के बप्पा भी विसर्जित हुए। राजाजीपुरम में विराजे बप्पा को लेकर अमित शर्मा और जमाल अहमद विसर्जित करने पहुंचे। विसर्जन स्थल पर भक्तों ने लोगों को रोककर प्रसाद बांटा। इस दौरान लोगों ने बप्पा के साथ खूब सेल्फी लीं। शाम को आलमबाग से आई प्रतिमा के विसर्जन को लेकर मुख्य घाट पर नाविकों केदल में कहासुनी भी हुई।

 
विज्ञापन

9 of 9
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
यहियागंज के गणपति बप्पा का विसर्जन आज
यहियागंज छोटी बहू के ठाकुरद्वारे में विराजे गणपति बप्पा का विसर्जन शुक्रवार को होगा। भक्त आशुतोष शर्मा ने बताया कि भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा सुबह 11 बजे बड़ी धूमधाम के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड-बाजे के साथ निकलेगी। शोभायात्रा नादान महल रोड से कंघी वाली गली, अहियागंज बाजार, रकाबगंज, सुभाष मार्ग, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, लाजपत नगर कॉलोनी होते हुए शाम से पहले कुड़ियाघाट पहुंचेगी। यहां गोमतीमें पूजित मूर्तियों का विसर्जन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें