फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपल के मैनेजर विवेक तिवारी की लखनऊ पुलिस ने की हत्या, यहां देखें तस्वीरें

Sat, 29 Sep 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
विवेक तिवारी - फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस की मनमानी और बर्बरता ने शनिवार तड़के एपल के सेल्स मैनेजर विवेक की जान ले ली। पुलिसकर्मियों के इशारे पर मैनेजर ने गाड़ी नहीं रोकी तो सिपाही ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक के सिर में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। कार में मौजूद युवक के महिला मित्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें बर्खास्त भी कर दिया गया है। विवेक तिवारी की मौत के बाद कई तरह के सवाल लोगों के जेहन में उठने लगे हैं। जहां एक ओर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं तो दूसरी ओर ये बात भी सामने आती है कि, अगर विवेक गाड़ी रोक देते तो शायद उन्हें अपनी जान से हाथ नहीं धोना पड़ता। आगे पढ़िए पूरा घटनाक्रम...
विज्ञापन

2 of 11
विवेक तिवारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
गोमतीनगर विस्तार में सीएमएस स्कूल के पास शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे एक कार खड़ी थी। उसी दौरान बाइक से गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही प्रशांत चौधरी और एक अन्य सिपाही वहां पहुंचे। दोनों ने कार में एक युवक और युवती को देखा तो मामला संदिग्ध समझ उनसे पूछताछ के लिए कार के पास पहुंचे। इतने में ही कार चला रहे मैनेजर विवेक तिवारी ने गाड़ी बढ़ा दी। पुलिस का कहना है कि उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो विवेक ने कार चढ़ाने की कोशिश की। इससे सिपाहियों को चोटें भी आई और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

3 of 11
विवेक तिवारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
इस पर भी जब कार नहीं रुकी तो सिपाही प्रशांत चौधरी ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे विवेक के सिर में लगी। उसके बाद कुछ दूरी पर गाड़ी एक दीवार से टकराकर रुक गई।विवेक के साथ कार में बैठी उनकी कंपनी की कर्मचारी सना ने बताया कि विवेक के सिर से खून बहता देख उसने मदद के लिए गुहार लगाई। कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तत्काल विवेक को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आईजी, एसएसपी समेत तमाम आलाधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

4 of 11
विवेक तिवारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
सना की तहरीर पर आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, घटना के करीब आठ घंटे बाद चोटिल हुए दोनों सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण लोहिया अस्पताल में कराया गया। इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि, आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि, विवेक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

5 of 11
विवेक तिवारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
मामले की जांच के लिए एसपी क्राइम के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया है। गोमतीनगर थाने को जांच न सौंपकर मामले की विवेचना महानगर एसएचओ को सौंपी गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की गई है। वहीं एसएपसी ने मुठभेड़ की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सिपाही के मुताबिक विवेक ने उनकी बाइक पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। विवेक जब गाड़ी बैक करने लगे तो उन्हें लगा कि दोबारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, इसलिए उन्होंने अपने बचाव में गोली चलाई जो विवेक को लग गई। विवेक और युवती को आपत्तिजनक हालत में देखने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है और न ही पुलिस के किसी भी अधिकारी द्वारा ऐसा कोई बयान दिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 11
विवेक तिवारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
इस मामले में मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी का कहना है कि, गोली मारकर हत्या करने के बाद लखनऊ पुलिस उनके पति को चरित्रहीन साबित करने में लगी है। कल्पना ने सवाल उठाया कि गाड़ी न रोकने पर गोली चलाने का अधिकार पुलिस को किसने दिया।
विज्ञापन

7 of 11
विवेक तिवारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
मृतक की पत्नी कल्पना तिवारी ने सीएम योगी को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पीड़ित परिवार की जीविका चलाने के लिए उन्हें पुलिस विभाग में नौकरी दी जाए। इसके अलावा एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जाए। 

8 of 11
विवेक तिवारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
वहीं, इस मामले में सीएम योगी ने नाराजगी जताते हुए डीजीपी ओपी सिंह को फटकार लगाई है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यह एनकाउंटर नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले की सीबीआई जांच कराएंगे। 

9 of 11
विवेक तिवारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विवेक हत्याकांड पर अब विपक्ष ने योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने ट्वीट कर कहा है कि, 'मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। लखनऊ में एक आम शहरी का एनकाउंटर कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस की वर्दी में गुंडों की फौज पाल रखी है। उन्होंने कहा है कि देश के गृहमंत्री के चुनाव क्षेत्र में भी आम आदमी सुरक्षित नहीं है। प्रवचनकर्ता प्रधानमंत्री विवेक तिवारी के परिवार को क्या जवाब देंगे?'

10 of 11
विवेक तिवारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
इन सबके बाद विवेक हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए प्रशांत ने कहा कि उच्च अधिकारी दबाव के चलते उसका मुकदमा दर्ज नहीं कर रहे, जबकि उसने सुबह ही तहरीर दी थी। घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रशांत ने कहा कि वह सिर्फ विवेक को पिस्टल से धमकाना चाहता था, लेकिन गाड़ी का धक्का लगने से वह गिर गया और गोली चल गई। उसे अपने बचाव का पूरा मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी व उसकी पत्नी
आरोपी पुलिसकर्मी के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी, जो कि महिला कांस्टेबल है। उसने कहा कि हमे अपने बचाव के लिए पिस्टल दी गई है। खुद डीजीपी साहब ने हमें कई बार यह निर्देश दिए हैं। दोनों ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें