लखनऊ पुलिस की मनमानी और बर्बरता ने शनिवार तड़के एपल के सेल्स मैनेजर विवेक की जान ले ली। पुलिसकर्मियों के इशारे पर मैनेजर ने गाड़ी नहीं रोकी तो सिपाही ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। कार में मौजूद युवक की महिला सहयोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें बर्खास्त भी कर दिया गया है। विवेक हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद सना को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। यहां तक कि घटना के करीब एक से डेढ़ घंटे के भीतर ही पुलिस ने उससे तहरीर भी लिखवा ली थी।
विज्ञापन
2 of 7
vivek tiwari
- फोटो : amar ujala
इससे कुछ ऐसे सवाल सामने आ रहे हैं जो पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हैं। केस दर्ज करने में हमेशा लापरवाही करने वाली पुलिस ने आखिर विवेक के किसी परिजन का इंतजार क्यों नहीं किया? इसके साथ ही घटना के एक घंटे के भीतर ही सना से ही तहरीर क्यों लिखवा ली?
विज्ञापन
3 of 7
vivek tiwari
- फोटो : amar ujala
नजरबंद होने से पहले सना से जब बात की गई तो उसने पुलिसिया जुल्म की सारी कहानी सुबकते हुए बता दी थी। लेकिन इस बात को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि पुलिस के कहने पर युवक ने गाड़ी को क्यों नहीं रोका। घटनास्थल से जारी तस्वीरों में मृतक की कार में शराब की बोतल भी नजर आ रही है।
4 of 7
vivek tiwari
- फोटो : amar ujala
इस संबंध में सना ने बताया कि फोन लॉन्चिग में देर होने के चलते उसके बॉस विवेक तिवारी उसे घर छोड़ने जा रहे थे। गोमतीनगर विस्तार में सीएमएस स्कूल के पास सामने से दो पुलिस वाले आ गए।
विज्ञापन
5 of 7
vivek tiwari
- फोटो : amar ujala
दोनों हमें जबरदस्ती रोकने लगे, लेकिन मैं अकेली थी तो किसी तरह की बात न हो इसलिए सर ने गाड़ी को नहीं रोका, लेकिन हम जैसे ही आगे बढ़े पुलिस वाले ने गोली मार दी।
विज्ञापन
6 of 7
vivek tiwari
- फोटो : amar ujala
सना ने बताया कि पुलिस वालों ने सामने गाड़ी लगाई थी, जब विवेक सर साइड से गाड़ी निकालने लगे तो हमारी गाड़ी का पहिया थोड़ा सा बाइक पर चढ़ गया, उस समय तक पुलिसवाले बाइक से उतर चुके थे। उन्होंने बताया कि पुलिसवालों को बिल्कुल भी चोट नहीं लगी थी।
इसके बाद एक पुलिस वाले ने विवेक सर पर तुरंत फायरिंग कर दी, जबकि दूसरे के हाथ में लाठी थी। सना का कहना था कि जब तक मैं कुछ समझ पाती गाड़ी जाकर आगे दीवार से टकराकर रुक गई। इसके बाद देखा तो विवेक के सिर से खून बह रहा था। कुछ समय बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विवेक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।