यूपी की राजधानी लखनऊ की जेल में भी रविवार को औचक छापेमारी हुई। डीएम राजशेखर की अगुवाई में वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम यहां पहुंची।
विज्ञापन
यूपी की राजधानी की जेल में क्या कुछ मिला,तस्वीरें
2 of 7
रविवार को पूरे प्रदेश में एक साथ अलग-अलग जिलों के जेलों में औचक छापेमारी हुई। इस औचक छापेमारी में अधिकारियों को कई ऐसी चीजें बरामद हुईं। छापेमारी में डीएम के साथ डीआईजी,एडीशीनल एसपी और एसडीएम भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
यूपी की राजधानी की जेल में क्या कुछ मिला,तस्वीरें
3 of 7
छापेमारी में यहां सिगरेट,लाइटर,गुटखा के साथ कई आपत्तिजनक वस्तुएं यहां मिलीं। इन सभी वस्तुओं को सीज करते हुए जेल वॉर्डन को कारण बताओं नोटिस दिया गया।
यूपी की राजधानी की जेल में क्या कुछ मिला,तस्वीरें
4 of 7
छापेमारी में मिले इस तरह के सामान के बाद यह प्रश्न उठाया गया कि आखिर इस तरह का सामान जेल परिसर के अंदर पहुंच कैसे रहा है।
विज्ञापन
यूपी की राजधानी की जेल में क्या कुछ मिला,तस्वीरें
5 of 7
अधिकारियों ने यहां बिल्डिंग की सुरक्षा और उसके ढांचे पर भी चिंता जताई। हाल ही में आए भूकंप की वजह से बिल्डिंग में कुछ डैमेज दिख रहा था इसे ठीक करवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
यूपी की राजधानी की जेल में क्या कुछ मिला,तस्वीरें
6 of 7
इसके अलावा जेल में मौजूद सीसीटीवी कैमरा और जैमर को पूरी तरह से दुरुस्त करने की बात कही गई। इसके लिए बेहतर आईटी टीम और नए कंप्यूटर की जरूरत होगी। जल्द ही इसके लिए नया बजट आवंटित किया जाएगा।
जेल को नो टोबैको जोन बनाने के साथ इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जेल में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियां न हों। औचक निरीक्षण में रसोईघर और जेल अस्पताल संतोषजनक ढंग से पाए गए। जेल की इन कमियों को जल्द ही पूरा करने की बात कही गई।