लखनऊ के कृष्णानगर के एक गेस्ट हाउस में किन्नरों के अखिल भारतीय सम्मेलन के तीसरे दिन सोमवार दोपहर किन्नरों का जुलूस नाचते-गाते हुए ज्वाला देवी मंदिर पहुंचा। मंदिर में 50 किलो का घंटा बांधने के साथ ज्वाला देवी की प्रतिमा को एक किलो चांदी का मुकुट पहनाया। इसके बाद श्रृंगार व चौक पूजन करके मनौती मानी।
विज्ञापन
2 of 5
गहनों से लदे किन्नरों की सुरक्षा के लिए जुलूस के चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात थे। जुलूस में बग्घी व लग्जरी गाड़ियों पर सवार किन्नरों के आगे एक टोली नाचते व गाते हुए मंदिर तक पहुंची। जुलूस में किन्नर किरन हाजी, पायल सिंह, रुखसार हाजी, चंदा हाजी, बबली अपने साथियों का उत्साह बढ़ाते रहे। गहनों से लदे किन्नरों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी।
विज्ञापन
3 of 5
बाराबिरवां चौराहा से वीआईपी रोड स्थित गेस्टहाउस से फीनिक्स मॉल के पीछे ज्वाला देवी मंदिर तक पुलिस की चौकसी रही। इससे पहले रविवार रात किन्नरों ने गेस्टहाउस में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
4 of 5
अखिल भारतीय सम्मेलन में देश भर से उमड़े किन्नरों द्वारा नौकरी, व्यापार व अन्य क्षेत्र में अपनी सहभागिता को लेकर मंथन किया जा रहा है।