शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे आए भीषण तूफान से लखनऊ और आस-पास के जिलों में तबाही मच गई। बाराबंकी में छत ढहने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये हैं आंधी में दीवार गिरने के बाद के दर्दनाक दृश्य
2 of 6
सतरिख थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के एक मासूम सहित पांच लोगों की छत के नीचे दब कर मौत हो गई। जबकि घुंघटेर थाना क्षेत्र व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दीवार ढहने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ये हैं आंधी में दीवार गिरने के बाद के दर्दनाक दृश्य
3 of 6
सतरिख के इस कच्चे मकान के कमरे के अंदर सो रहे शमशाद, इनकी बहू रेहाना (28) पत्नी शीबू, पुत्री रेशमा (18), पौत्री तानिया (8) पुत्री दिलशाद व पौत्र शादाब (2) पुत्र शीबू मलबे के नीचे दब गए।
ये हैं आंधी में दीवार गिरने के बाद के दर्दनाक दृश्य
4 of 6
मकान ढहने पर घायल शीबू ने शोर मचाया। जिस पर ग्रामीण दौड़े। मकान का मलबा हटा कर उसमें दबे लोगों को निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायलों को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ये हैं आंधी में दीवार गिरने के बाद के दर्दनाक दृश्य
5 of 6
वहीं घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम भदेसिया में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ। यहां एक पक्के मकान के ऊपर लगी टिन शेड के उड़ने से घर में सो लोग घायल हो गए। इन सभी को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
ये हैं आंधी में दीवार गिरने के बाद के दर्दनाक दृश्य
6 of 6
शुक्रवार की भोर आए भीषण आंधी तूफान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छत व दीवार ढहने से हादसे हुए। आंधी तूफान से कई जगहों पर पेड़ ढह गए तो होर्डिंग व टिन शेड भी उड़ गए।