इस मौके पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित शिक्षा व अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी बादशाहत साबित कर चुके महानुभाव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुझे इस स्कूल के बारे में बताया गया कि यहां पर आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा देकर बच्चों को तैयार किया जाएगा। मुझे लगता है कि ये एक बहुत अच्छी शुरुआत है। इसके लिए मैं विद्यालय प्रबंधन को बहुत - बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस विद्यालय की स्थापना लखनऊ के बॉर्डर पर की गई है। मुझे खुशी है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के जिन बच्चों को अच्छे स्कूल नहीं मिल पाते हैं वेदम वर्ल्ड स्कूल उनकी इस कमी को पूरा करेगा और शिक्षा के उच्च केंद्र के रूप में स्थापित होगा।