प्रेरणादायक है वेदम स्कूल की शिक्षापद्धति : नरेंद्र कश्यप
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी कहा, कि वैदिक शिक्षा वह माध्यम है, जो किसी भी व्यक्ति को विश्व स्तर पर पहचान दिला सकता है। स्वामी रामभद्राचार्य इस बात प्रमाण हैं। दो साल की उम्र में दृष्टिबाधित होते हुए उन्होंने सैकड़ों पुस्तकें लिख डाली। वेदम स्कूल का मॉडल व शिक्षा पद्धति प्रेरणादायक है, यह पूरी दुनिया में अमर उजाला द्वारा किए गए प्रयासों का प्रमाण है।