आईएएस वीक के तहत लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईएएस इलेवन व आईपीएस इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें दर्शकों के रूप में मौजूद रहे अफसर व उनके परिजनों ने खूब इंज्वॉय किया।
मुकाबले में आईएएस इलेवन टीम विजयी रही और आईपीएस इलेवन को 63 रनों से हरा दिया। इस दौरान ऐसा भी हुआ जब यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने बॉलिंग करवाई तो दूसरी बार डीजीपी ने मुख्य सचिव को बॉलिंग की।
वहां मौजूद अफसरों व उनके परिजनों ने दोनों ही अफसरों का उत्साहवर्द्घन किया। देखें, मुकाबले की खास तस्वीरें-