रफ्तार की बादशाहत ड्रीम डील के सिर सजी। छावनी स्थित रेसकोर्स में रविवार को हुए लखनऊ गोल्फ क्लब कप रेस-2017 में ड्रीम डील ने बाजी मारी और पिछले साल के विजेता पॉलिसी मेकर को धूल चटा दी। दूसरी रेस में क्वीन रेशमा ने अपनी फुर्ती व ताकत के बूते रेस जीत ली। दर्शकों ने तालियों से विजेताओं को बधाइयां दी।
यह पहला मौका था, जब दिन और रात में घुड़दौड़ हुई। पहला मैच ‘थॉरोब्रीड हॉर्स रेस’ शाम पांच हुई, जोकि एक हजार मीटर की थी। इसमें अमर हबीबुल्ला व सुधीर हलवासिया के ड्रीम डील घोड़े ने बाजी मारी।
चैंपियन घोड़ों से सट्टेबाज मायूस
वहीं, रेसकोर्स में हो रही घुड़दौड़ में जमकर सट्टेबाजी भी हुई। दस रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक का लोगों ने दांव लगाया। सट्टेबाजों ने चैंपियन घोड़ों पर जमकर दांव लगाया। कयास भी इन्हीं घोड़ों के जीतने के लगाए जा रहे थे, लेकिन मैदान में चैंपियन फिसड्डी साबित हुए और पॉलिसी मेकर ने दांव मार लिया।
विज्ञापन
2 of 5
दूसरे नंबर पर जेएन माथुर का घोड़ा विजय विधाता रहा और तीसरी नंबर पर रजनीश चोपड़ा का पॉलिसी मेकर रहा। तीन घंटे बाद रात आठ बजे दूसरी ‘इंडियन ब्रेड हॉर्स रेस’ हुई, जोकि आठ सौ मीटर की थी। इसमें शिवराज, क्वीन रेशमा, रेक्सी, कादर खान आदि के बीच हुई। इसमें क्वीन रेशमा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
3 of 5
घुड़सवार के मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में सैन्याधिकारी भी मौजूद रहे। दर्शकों को जोशोखरोश देखने लायक रहा। साथ ही दिल्ली के बैंड की प्रस्तुतियां भी हुईं। मैच के बाद एग्जीबिशन रेस भी हुई। रेसिंग कप का आयोजक कर्नल फ्रेडरिक ने किया था।
4 of 5
रेशमा ने कादर खान को पछाड़ा
कप में दूसरी ‘इंडियन ब्रेड हॉर्स रेस’ हुई। इसमें विवेक यादव के घोड़े रेशमा क्वीन ने बाजी मारी जबकि दूसरे स्थान पर आजाद हॉर्स राइडिंग क्लब के रेक्सी, तीसरे पर कैप्टन रूप एन. सिंह का शिवराज और चौथे पर राजू का घोड़ा कादर खान रहा। रेशमा की फुर्ती ने मैच को यादगार बना दिया।
पुरस्कार से नवाजे गए विजेता
रेसिंग कप के दोनों मैचों के विजेताओं क ो पुरस्कृत किया गया। थॉरोब्रीड रेस में पहले स्थान पर आने वाले विजेता को दस हजार, दूसरे पायदान पर सात हजार और तीसरे विजेता को चार हजार रुपये दिए गए। जबकि इंडियन ब्रेड हॉर्स रेस में प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार, तृतीय को दो हजार रुपये और चौथे को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।