फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर राधा और कान्हा: बाल रूप में उतरे राधे-कृष्ण को देखते ही थम गईं निगाहें, तस्वीरें

Mon, 26 Aug 2024 12:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
Ghar Ghar Radha aur Kanha - फोटो : amar ujala
अमर उजाला और यूपीएमआरसी की तरफ से आयोजित घर घर राधा और कान्हा के महा उत्सव पर जब कृष्ण और राधा का रूप धरे सैंकड़ो बच्चे रविवार की दोपहर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे तो हर किसी की निगाहें थम गईं।

अपनी-अपनी मांओं की अंगुली पकड़े राजसी व मनमोहक 16 श्रृंगार में सजे 16 कलाओं के मालिक राधा और कृष्ण के इन रूपों को देखकर ऐसा लगा कि जैसे गोकुल और बरसाने की गलियों समेत पूरा ब्रज क्षेत्र लखनऊ में उतर आया हो। कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताओं में राधा-कृष्ण के रूप में आद्या-कृतिका की जोड़ी प्रथम रही। वहीं, राधा रूप में अनन्या त्रिवेदी तो कृष्ण रूप में विवान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और यूपी मेट्रो के निदेशक आपरेशन प्रशांत मिश्रा व विशिष्ट अतिथि और इस्कान मंदिर के उपाध्यक्ष भोक्ता राम प्रभु ने की।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : amar ujala
प्रतिभागियों के सजने संवरने के साथ सुबह 11:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 

4 of 12
Ghar Ghar Radha aur Kanha - फोटो : amar ujala
राधे-राधे के जयकारे के साथ शुरु हुए इस कार्यक्रम में सबसे पहले राधा और फिर कृष्ण के मनमोहक बाल रूप एक एक कर मंच पर आए, जिन्हें विद्वान व अनुभवी ज्यूरी सदस्यों ने बड़ी बारीकी से रूप विन्यास, परिधान, साज सज्जा और मोहक मुस्कान को देखते हुए उनकी प्रस्तुति पर अंक दिए। 
विज्ञापन

5 of 12
Ghar Ghar Radha aur Kanha - फोटो : amar ujala
सके बाद राधा कृष्ण की जोड़ियों के बाल रूप का प्रदर्शन हुआ, जिसमें ज्यूरी में शामिल जजों में उद्यमी नेहा गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर निर्मला जोशी और फैशन डिजाइनर अभिषेक ने आद्या और कृतिका की जोड़ी को प्रथम स्थान दिया। 
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : amar ujala
इसी तरह राधा के रूप में अनन्या त्रिवेदी और कृष्ण रूप में विवान को प्रथम घोषित किया गया। तीनों श्रेणियों में पांच पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिन्हें अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : amar ujala
इस दौरान सबसे ज्यादा उत्साह राधा और कृष्ण के इन बाल रूपों के माता पिता में देखने को मिला, जो दस दस दिन से इस प्रतियोगिता का इंतजार कर रहे थे और शहर के अलग अलग छोरों से पहुंचे थे। अंत में सभी को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

8 of 12
Ghar Ghar Radha aur Kanha - फोटो : amar ujala
घर-घर राधा और कान्हा में शामिल हुए बच्चे और उनके अभिभावक।

9 of 12
- फोटो : amar ujala
इस दौरान अभिभावक भी काफी खुश नजर आए।

10 of 12
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला की तरफ से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

11 of 12
- फोटो : amar ujala
घर-घर राधा और कान्हा में शामिल अभिभावक व बच्चे।
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या कृष्ण और राधा के रूप के दर्शन हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें