गौरीपुत्र विनायक के आने का इंतजार पूरा हुआ। लखनऊ में महलों की तरह तैयार किए गए पंडालों में गणपति बप्पा विराजे तो पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। लखनऊ में पेपर मिल में जगन्नाथ धाम की तरह पंडाल सजाया गया और झूलेलाल घाट पर रानी पद्मावती के महल की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया गया। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आगाज हो गया है। रानी पद्मावती के महल की तरह तैयार किया गया पंडाल। पेपर मिल में जगन्नाथ धाम की तरह बना पंडाल। निशातगंज पेपर मील कॉलोनी में जगन्नाथ धाम की तर्ज पर बना बप्पा का पंडाल झुलेलाल मनौतियों के राजा के पंडाल में होती गणेश पूजा। गणपति के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।