फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर रामनगरी में उमड़ा श्रद्घालुओं का हुजूम, देर शाम तक चला दर्शन-पूजन का सिलसिला

Fri, 24 Jan 2020 07:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौनी अमावस्या पर्व पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान-पूजन कर दान-पुण्य किया। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौनी अमावस्या - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा में स्नान के बाद श्रद्घालुओं ने हनुमानगढ़ी, कनकभवन, रामलला आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। नागेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। फोरलेन पुल व श्रीराम अस्पताल से आगे बैरियर लगा पुलिस बड़े वाहनों को लौटाती रही।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौनी अमावस्या पर्व पर शुक्रवार को रामनगरी में ठंड के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, रामजन्मभूमि समेत अन्य मंदिरों में माथा टेककर पूजन-अर्चन किया। भोर होते ही सरयू मैया की जय, अयोध्यानाथ की जय, रामलला की जय आदि जयकारों से सरयू तट गुंजायमान हो उठा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भोर होते ही सरयू मैया की जय, अयोध्यानाथ की जय, रामलला की जय आदि जयकारों से सरयू तट गुंजायमान हो उठा। सूर्योदय के बाद से अगले तीन घंटे तक नागेश्वरनाथ महादेव के अभिषेक के लिए श्रद्घालुओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। हनुमानगढ़ी मंदिर में पूरे दिन श्रद्घालुओं का रेला लगा रहा। छोटी देवकाली मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। रामलला के दर्शन के लिए हजारों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कनकभवन, वाल्मीकि रामायण भवन, श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला, दशरथमहल, श्रीरामबल्लभाकुंज श्रद्घालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र रहे। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्नान घाटों समेत सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास मजिस्ट्रेटों सहित भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीओ अयोध्या अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें