जनेश्वर मिश्र पार्क में अब साइकिल चलाने की सुविधा भी मिलेगी। एलडीए इसके लिए गेट नंबर-6 पर साइकिलिंग जोन बना रहा है। करीब 2.5 किमी. लंबे साइकिल ट्रैक पर इसकी शुरूआत इसी माह के अंत तक करने की तैयारी है।
विज्ञापन
2 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
इसके लिए एलडीए फीस भी लगाएगा जो पहले तीन माह में 10 रुपये प्रति घंटा होगी। इसके बाद यह फीस 20 रुपये प्रति घंटा कर दी जाएगी। एलडीए के उद्यान अधिकारी एसपी शिशोदिया ने बताया कि अभी पूरे पार्क में इस सुविधा को नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो
- फोटो : amar ujala
साइकिलों का संचालन भी एलडीए खुद करने की जगह निजी एजेंसी से कराएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया एलडीए ने शुरू कर दी है। 25 मई को एजेंसी या फर्म को फाइनल करना है।
4 of 7
डेमो
जो फर्म या एजेंसी सबसे बेहतर प्रस्ताव देगी, एलडीए उसी को एक साल के लिए सुविधा संचालित करने की जिम्मेदारी देगा। अभी यह सुविधा 30 साइकिलों से शुरू होगी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : demo pic
साइकिलिंग जोन बनाने का प्रोजेक्ट एलडीए ने तब बनाया जब पिछली सरकार के समय दान में मिली साइकिलें कबाड़ में पड़ी मिलीं। दान की इन 30 साइकिलों को कबाड़ में पड़ा हुआ खुद वीसी प्रभु एन सिंह ने अपने निरीक्षण में देखा।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : Demo Pic.
इसके बाद इनको चलवाने का फैसला लिया गया। हालांकि, पिछली सरकार के बने पब्लिक बाइसिकल शेयरिंग सिस्टम के प्रोजेक्ट में नई साइकिल खरीदने के प्रोजेक्ट पर अभी एलडीए काम नहीं करेगा।
जनेश्वर मिश्र पार्क में लोगों को फायदा तभी हो सकता है जब साइकिलिंग जोन, गेट नंबर-6 के साथ पूरे पार्क में साइकिल चलाने की अनुमति हो। इसके लिए 8.5 किमी. लंबा साइकिल ट्रैक पहले से ही बना है।