फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के जायरीनों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, 25 लोग घायल

Fri, 11 May 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में घायल महिला - फोटो : amar ujala
नेपाल से जायरीनों को लेकर दरगाह शरीफ बहराइच आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार सुबह श्रावस्ती में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 25 जायरीन घायल हुए हैं। घायलों का इलाज श्रावस्ती जिला अस्पताल में चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
accident - फोटो : amar ujala
नेपाल के बालापुर से सुबह-सुबह 32 जायरीनों को लेकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रवाना हुआ। ये जायरीन बहराइच के दरगाह शरीफ पर चल रहे जेठ मेले में शामिल होने के लिए आ रहे थे। तेज रफ्तार में गाड़ी जब श्रावस्ती में भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुलीमपुर गांव पहुंची तभी एक तीव्र मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। चारों ओर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

3 of 5
accident - फोटो : amar ujala
मुलीमपुर के ग्रामीण तत्काल सभी को बचाने में जुट गई। घायलों को निकाला गया लेकिन तब तक राबिया उर्फ मूना (48) की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 25 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

4 of 5
accident - फोटो : amar ujala
घायल होने वालों में कलीमुन निशा (40), मोहम्मद यूसुफ (5), शहनाज (5),  बिटाना (50), हसमतुल (50), जैनब (45), शायरा बानो (50), अलीमा (60), शालम (12), सोहेल (9), हासिम (16), अफसाना (12), रुखसार (14) व हासिरा (50) समेत 25 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident - फोटो : amar ujala
मालूम हो कि इस समय बहराइच के सुप्रसिद्ध दरगाह शरीफ में जेठ का मेला चल रहा है। इसमें भारत समेत नेपाल के कई इलाकों से जायरीन हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। ओवरलोडेड होने के कारण गाड़ियां अक्सर हादसे का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें