फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subrata Rai: सुब्रत राय के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं उनके करीब रहीं फिल्म व राजनीतिक हस्तियां, तस्वीरें

Thu, 16 Nov 2023 12:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय के अंतिम दर्शन व उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए सहारा शहर में फिल्म व राजनीतिक जगत की हस्तियों सहित आम लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कांग्रेस नेता राज बब्बर, सोनू निगम, भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सहित कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची।

वहीं, बड़ी संख्या में पहुंचे सहारा समूह के कर्मचारियों की आईडी देखकर उन्हें प्रवेश दिया गया।

उनका शव बुधवार को मुंबई से लखनऊ लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया। देर रात तक लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए आते रहे।

सुब्रत राय का मुंबई के एक अस्पताल में मंगलवार को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। चार्टर प्लेन के जरिये उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर बुधवार शाम को लाया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्घांजलि दी।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल व उनके बेटे नितिन अग्रवाल भी पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म स्टार व कांग्रेस नेता राज बब्बर भी श्रद्घांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी। उन्होंने सुब्रत राय के परिजनों से भी मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सुब्रत राय के परिजनों से मिले अखिलेश यादव।

8 of 9
सुब्रत राय - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता व गायक सोनू निगम भी पहुंचे।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सहारा समूह के कर्मचारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें