फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day: योग दिवस पर निरोगी रहने का संकल्प लेकर लोगों ने किया योग, सीएम योगी ने राजभवन में किया योगाभ्यास

Fri, 21 Jun 2024 02:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : amar ujala
अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगों ने पार्कों और खुले स्थानों पर एकत्र होकर योग किया और निरोगी होने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से भी योग शिविर लगाए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राजभवन में योगासन किए। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल रहे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी योग दिवस पर जनता के साथ योग किया और सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। लखनऊ में राजभवन, हाईकोर्ट, रेजीडेंसी और झंडी पार्क लालबाग में योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी तरह शहर के अलग-अलग पार्कों में लोग एकत्र हुए और योगासन कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : amar ujala
यह 10वां योग दिवस है। जो कि विश्व भर में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योग किया और सभी आसनों का अभ्यास किया।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो हमें दिया है। वो संपूर्ण मानवता के अनुकूल है। योग सबके के लिए है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है।

4 of 11
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के रेजीडेंसी में आयोजित योग दिवस।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में नगर निगम में योग दिवस पर 200 से अधिक पार्कों में योग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर के रमना पार्क में योग दिवस पर योगाभ्यास करते लोग।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर के आजाद पार्क में लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर योग किया।

8 of 11
- फोटो : amar ujala
अमेठी: एक साथ हजारो लोगों ने किया योग, जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
करें योग रहे निरोग के स्लोगन के साथ अमेठी में अंतराष्ट्रीय योग दिवस बड़े पैमाने पर मनाया गया। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और विद्युत विभाग के एमडी के साथ हजारो लोगों ने योग किया। योग में अमेठी का पूरा प्रसाशनिक अमला भी शामिल रहा। इतना ही नही अमेठी के सभी सरकारी कार्यालयों, नगर निकायों और अमृत सरोवरों पर भी योग दिवस का आयोजन किया गया।

9 of 11
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में योग करते लोग।

10 of 11
- फोटो : amar ujala
रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में योग करते लोग।
विज्ञापन

11 of 11
मदरसे में योग करते छात्र और शिक्षक। - फोटो : amar ujala
योग दिवस पर लखनऊ के मदरसों में भी योग किया गया जिसमें छात्रों व शिक्षकों ने भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें