फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दुकान पर संक्रमण से बचाव का संदेश, बगैर मास्क ग्राहकों को सामान नहीं

Fri, 12 Jun 2020 05:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के अलीगंज और महानगर की सीमा पर स्थित ओल्ड व न्यू डंडइया बाजार में आम जरूरतों की हर चीज उपलब्ध हैं। यहां हर वर्ग के ग्राहकों का आना-जाना है। बाजार में लगभग 2000 दुकानें हैं, जिनमें 1200 से अधिक कॉम्प्लेक्स की दुकानें शामिल हैं। इनमें कपड़े, गहने, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, जनरल मर्चेंट, फुटवियर, रेडीमेड, गिफ्ट आइटम की दुकानें है। लॉकडाउन से पहले यहां रोजाना 25000 ग्राहकों की आवक थी, जो अब 5000 पर सिमट गई है। हालांकि यहां के कारोबारी कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह सजग हैं और दुकानों पर संक्रमण से बचाव का संदेश चस्पा किए हैं।


 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दोनों साइड में खुली दुकानें
व्यापारी नेता रितेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार से इस बाजार में भी दोनों तरफ की खानपान की दुकानें खुलवा दी गई है। जबकि अन्य दुकानें अभी राइट और लेफ्ट फार्मूले के तहत ही खुल रही है। इससे बाजार में अनायास लोगों की भीड़ से भी बचा जा सकेगा।


 
विज्ञापन

3 of 6
हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
सावधानी ही बचाव
कोरोना महामारी का सिर्फ  सावधानी ही बचाव है। इसके लिए नागरिक एवं व्यापारी को भी अपनी भूमिका बहुत जिम्मेदारी के साथ निभानी होगी तभी इस बीमारी से जीत पाना संभव है। सरकार ने अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है। अब व्यापारी और जनता का कर्तव्य है कि उसका पालन करें। - हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, अध्यक्ष, डंडइया बाजार व्यापार मंडल
 

4 of 6
रितेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
सबकी सुरक्षा जरूरी
व्यापारी नेता होने के नाते ग्राहक की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। व्यापारी और जनता को जागरूक करने का लगातार प्रयास जारी है। बिना मॉस्क, 65 साल से अधिक आयु के लोग, 10 साल से छोटे बच्चे व गर्भवती महिलाएं के बाजार में आने पर पाबंदी है। ग्राहक अपनी रक्षा स्वयं करें, इस नीति का पालन करेंगे कारोबारी उनका परिवार सुरक्षित रहेगा। - रितेश गुप्ता, महामंत्री, व्यापार मंडल

 
विज्ञापन

5 of 6
अनुज साहू - फोटो : अमर उजाला
हल्के में न लेें कोरोना को
दो महीने से ज्यादा व्यापार बंद होने के कारण आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी कोरोना जैसी गंभीर बीमारी को हल्के में नहीं लिया। व्यापार मंडल एवं सरकार द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका मैं पालन कर रहा हूं। - अनुज साहू, उपाध्यक्ष डंडइया बाजार व्यापार मंडल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताज खान - फोटो : अमर उजाला
हर दुकान में सैनिटाइजर
बाजार की हर दुकान में सैनिटाइजर रखा हुआ है। कारोबारी खुद दस्ताने और मास्क लगाकर ग्राहकों को भी मास्क लगाने का अनुरोध करते हैं। ग्राहक भी कारोबारी की बात मानते और हैंड सैनिटाइजर करके और मॉस्क लगाकर ही दुकान में प्रवेश कर रहे हैं। व्यापार एवं सुरक्षा की दृष्टि से जो भी होना चाहिए, उसका प्रयास किया जा रहा। - ताज खान, मीडिया प्रभारी, डंडइया बाजार व्यापार मंडल



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें