फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी उल्लास: टू-पीस साड़ी के साथ इंडो वेस्टर्न का जबरदस्त क्रेज, युवाओं पर चला इस रंग का जादू

Thu, 29 Oct 2020 05:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ, दीपावली और सहालग के लिए बेहतरीन कलेक्शन के साथ कपड़ा बाजार पूरी तरह तैयार है। ग्राहकों की पसंद और लेटेस्ट ट्रेंड का ध्यान रखते हुए कारोबारियों ने हर वो डिजाइन और रंग के परिधान तैयार करवाए हैं, जो मौसम और वक्त के हिसाब से ग्राहकों को पसंद आएंगे। कारोबारियों का कहना है कि हमने लॉकडाउन हटते ही दीपावली तक के ऑर्डर दे दिए थे, क्योंकि इस बार पितृपक्ष में भी कपड़े बिके हैं और अभी तो सहालग तक खूब खरीदारी होनी है। कारोबारियों का कहना है कि हम नहीं चाहते कि लॉकडाउन की बोरियत झेलकर घर के बाहर खरीदारी करने निकला ग्राहक शो रूम से खाली हाथ लौटे। जहां तक ट्रेंड की बात है तो कारोबारियों का कहना है कि इस बार युवाओं में इंडोवेस्टर्न के साथ-साथ सदर-कुर्ता पायजामा का क्रेज है तो महिलाओं को टू-पीस व रेडीमेड साड़ी खूब पसंद आ रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
टू-पीस से लेकर रेडीमेड साड़ी तक का ट्रेंड
नमस्कार टेक्सटाइल के मनोज मंगलानी कहते हैं कि करवाचौथ के लिए विशेष तौर पर टू पीस व रेडीमेड साड़ियों का कलेक्शन तैयार करवाया है। दरअसल, यह कलेक्शन उनके लिए खास तौर पर है, जो वर्किंग है और साड़ियां त्योहार या विशेष मौके पर ही पहनती हैं। उनके लिए ये साड़ियां पहनना आसान होता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
डिसेंट लुक के लिए सदरी-कुर्ता
छोटे भाई की छोटी दुकान के अशोक मोतियानी कहते हैं कि त्योहार, शादियां आगे पीछे हैं। हर कोई एक पंथ दो काज वाले मूड में है। कपड़े ऐसे खरीद रहे हैं ताकि दीपावली में भी पहना जा सके या फिर शादियों में। इस लिहाज से पढ़े-लिखे युवकों में जैकेटिंग का ट्रेंड है। यानी डिसेंट लुक के लिए सदरी-कुर्ता पैजामा खूब पसंद कर रहे हैं।  

 

4 of 7
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वर्किंग लेडीज के लिए ब्लेजर का खास कलेक्शन 
पनाश ब्रांड से जुड़े कारोबारी आशीष आर्या कहते हैं कि एक दौर था जब कोट या ब्लेजर जाड़े में ही पहना जाता था। आज वर्किंग गर्ल व लेडीज के लिए यह स्टाइल व स्टेट्स का प्रतीक हो गया है। त्योहार और सर्दी दोनों साथ-साथ हैं, ऐसे में हमने ऐसे डिजाइन तैयार करवाए हैं जो जाड़े के शुरुआती दौर में भी पहने जा सकते हैं। इसके अलावा वर्किंग लेडीज शादी समारोह में भी यदि वेस्टर्न को पसंद करें तो उनके लिए हमारे पास खास कलेक्शन मिलेगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
चलन में हल्के परिधान पर भारी दुपट्टा
अभिषेक ट्रेडर्स के अभिषेक अग्रवाल बताते हैं कि त्योहार हो या शादी की खरीदारी, लोग सिंपल एंड सोबर कपड़े पसंद कर रहे हैं। जैसे शेरवानी में ट्रेडीशनल व इंडो वेस्टर्न दोनों चलन में है, लेकिन हल्के परिधान पर भारी दुपट्टा ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ज्यादातर लोग सहालग के साथ दीपावली की भी खरीदारी कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं पर चला गुलाबी रंग का जादू
दूल्हाघर के नितेश अजवानी कहते हैं कि इंडो वेस्टर्न शेरवानी युवाओं को खूब पसंद आ रही है। खास बात है कि कल तक गुलाबी रंग को लड़कियों वाला रंग कहने वाले लड़के गुलाबी रंग का कोट या कुर्ता पजामा खूब पसंद कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सिल्क सदाबहार, बनारसी पहनकर चांद को अर्घ्य देने की तैयारी
मॉडर्न सिल्क हाउस के प्रेम दीक्षित कहते हैं कि एंब्राॅयडरी का फैशन इस वक्त आउट हो गया है। 90 फीसदी ग्राहक सिल्क की साड़ी खरीद रहे हैं। शादी से लेकर करवाचौथ तक में पहनने के लिए बनारसी, साउथ, कांजीवरम, बंगलौरी सिल्क साड़ियां पसंद की जा रही हैं। दरअसल, सर्दियों के लिहाज से भी सिल्क बेस्ट मानी जाती है। शो रूम में खरीदारी कर रहीं महिलाओं ने बताया कि उन्होंने करवाचौथ के लिए कांजीवरम सिल्क की साड़ी खरीदी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें