जम्मू व देहरादून की ट्रेनों के निरस्त होने से राजधानी के सैकड़ों यात्री वहां फंस गए हैं। उन्हें वापसी के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : डेमो
केस 1: इंदिरानगर निवासी अरुण त्रिपाठी परिवार के साथ पहाड़ों की सैर के लिए उत्तराखंड गए हैं। उनकी वापसी 29 मई को जनता एक्सप्रेस (14266) से होनी थी। पर, ट्रेन के कैंसिल होने से उनके लिए वापसी का संकट पैदा हो गया है। केस 2: अलीगंज निवासी नेहा सिंह पति के साथ माता वैष्णो देवी दर्शन को गई हैं। दो जून को अर्चना एक्सप्रेस (12356) से उन्हें लौटना था। इंटरलॉकिंग काम केचलते ट्रेन कैंसिल हो गई। दूसरी ट्रेनों में उन्हें सीटें नहीं मिल रहीं।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : डेमो
ये तो महज उदाहरण भर हैं। कन्फर्म टिकट के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उधर, दलालों के गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं।
दरअसल, दिल्ली, देहरादून व हावड़ा रूट की 14 ट्रेनें 29 मई से दो जून तक कैंसिल रहेंगी। ये गाड़ियां उत्तर रेलवे के लखनऊ वाराणसी रेलखंड के जंघई, सरायकुन व सूर्यावान सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते निरस्त रहेंगी।
4 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
इसमें देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस सहित जम्मू की ट्रेन अर्चना एक्सप्रेस भी शामिल है। वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस (14265) 27 मई से 2 जून तक और देहरादून से वाराणसी आने वाली जनता (14266) 28 मई से तीन जून तक निरस्त है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : डेमो
वहीं राजेन्द्रनगर से जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस (12355) 29 मई से 2 जून और जम्मू से राजेन्द्रनगर आने वाली अर्चना एक्सप्रेस (12356) 30 मई से तीन जून तक निरस्त रहेगी। ऐसे में राजधानी के सैकड़ों लोग देहरादून व जम्मू में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
इतनी लंबी वेटिंग, कैसे लौटेंगे पैसेंजर
जम्मू से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों के लिए ट्रेन से वापसी मुश्किल है। देहरादून से आने वाली दून एक्सप्रेस (13010) में 30 व 31 मई को स्लीपर में क्रमश: 157 व 134 वेटिंग है। जबकि एसी में 37 व 28 है। ऐसे ही उपासना एक्सप्रेस (12328) में इन तारीखों में स्लीपर व एसी में वेटिंग क्रमश: 105, 111 और 57 व 63 है।
दूसरी ओर जम्मू से तीन व चार जून को वापसी करने पर बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) में एसी में 50 व 44 और स्लीपर में 106 व 70 वेटिंग है। वहीं कोलकाता एक्सप्रेस (13152) में इन तारीखों में एसी में वेटिंग 53 व 65 और स्लीपर में 132 व 120 है।