फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रोकने पर गुस्साए यात्रियों ने मचाया हंगामा, इन्हें बना लिया बंधक

Sat, 02 Jun 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : डेमो
ट्रैक मेंटेनेंस के चलते शुक्रवार को निगोहां स्टेशन पहुंची नीलांचल एक्सप्रेस को घंटे भर तक रोक दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : डेमो
इससे गुस्साए यात्रियों ने हंगामा कर दिया और स्टेशन मास्टर को कार्यालय में बंधक बना लिया। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : डेमो
उसने चैनल बंद कर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी और पुलिस ने यात्रियों को समझाकर शांत किया।

4 of 8
- फोटो : डेमो
स्टेशन मास्टर विनोद कुमार ने बताया कि निगोहां व बछरावां के मध्य श्रीराजनगर स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पटरी बदलने काम चल रहा था। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : डेमो
इसी दौरान नीलांचल एक्सप्रेस को निगोहां स्टेशन पर रोक दिया गया था। ट्रेन लगभग एक घंटे तक रुकी रही।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : डेमो
इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन चलाने के लिए प्लेटफार्म पर हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ यात्री उनके केबिन में घुसकर अभद्रता करने लगे। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : डेमो
यह देख अन्य कर्मचारियों ने उन्हें धक्का देकर किसी तरह बाहर किया और केबिन का चैनल बंद कर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना कर दी। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : डेमो
हंगामे के दौरान गंगा गोमती, त्रिवेणी आदि ट्रेनें प्रभावित रहीं। इंस्पेक्टर चैंपियन लाल ने बताया कि हंगामे की सूचना मिली थी जिस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और गुस्साए यात्रियों को समझाकर मामला शांत कराया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें