फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कॉटन गोदम में लगी भीषण आग, दिन में ही छा गया धुएं की वजह से अंधेरा

Sat, 02 Jun 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
गोदाम में लगी आग
राजधानी में विकास नगर के मामा चौराहे पर शनिवार सुबह भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सुबह सात बजे के करीब वहां स्थित कॉटन गोदाम से आग की पलटें निकलने लगीं।
विज्ञापन

2 of 5
आग
देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं के बादल छा गए। शुक्रवार शाम से चल रही हवाओं ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते पूरा गोदाम आग के गोले में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
आग
सूचना पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में सफलता मिली। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

4 of 5
आग
गोदाम के आसपास रिहायशी इलाका होने के चलते काफी लोगों के वाहन पास ही खड़े थे। आग की चपेट में आने से कई वाहन जल कर राख हो गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आग
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों के घटनास्थल पर जमा हो जाने के कारण राहत कार्यों में काफी बाधा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें