राजधानी लखनऊ की भूमिगत पार्किंगों में कार खड़ी करना अब महंगा होने वाला है। यही नहीं, ऑटो और बस स्टैंड से वसूली की तैयारी है और अब साइकिल का भी पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। इसकी मंजूरी के लिए सदन की बैठक में नगर निगम पार्किंग उपविधि 2021 को लाया जा रहा है।
नगर निगम की भूमिगत पार्किंगों में अभी चार पहिया वाहन का चार घंटे का पार्किंग शुल्क 25 रुपये है। अब इसे बढ़ाकर 30 रुपये किया जा रहा है। हालांकि दो पहिया का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। इसी तरह अब साइकिल का भी चार घंटे का पांच रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। पिछली सरकार ने इसे मुफ्त कर दिया था। रविवार को सदन में लाई जा रही नई नियमावली में साइकिल पर शुल्क तय किया जाएगा।
आठ घंटे पर बढ़ जाएगा जुर्माना
नो पार्किंग में कार्रवाई के बाद यदि वाहन मालिक ने गाड़ी नहीं छुड़ाई तो हर आठ घंटे पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी जाएगी। यह कितनी बढ़ेगी अभी तय नहीं है, लेकिन इसे बढ़ाने का प्रावधान उपविधि में किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : डेमो
बिना अनुमति नहीं होगी प्राइवेट पार्किंग
नई उपविधि के तहत अब शहर में कोई भी व्यक्ति नगर निगम की अनुमति बिना निजी भूमि पर पार्किंग नहीं करा सकेगा। शुल्क भी निगम की अनुमति के बाद ही वसूल सकेगा। इसका निर्धारण भी नगर निगम ही करेगा।
500 मीटर के दायरे में प्राइवेट पार्किंग पर रोक
शहर में नगर निगम के चिह्नित पार्किंग स्थलों के 500 मीटर के दायरे में कोई प्राइवेट या व्यावसायिक पार्किंग नहीं चलाई जाएगी। उपविधि में इसे लेकर भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
गाड़ी में टूट-फूट की नहीं होगी जिम्मेदारी
नो-पार्किंग में कार्रवाई के दौरान यदि गाड़ी में किसी तरह की टूट-फूट होती है तो नगर निगम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसका उल्लेख उपविधि में किया गया है।
4 of 5
नगर निगम लखनऊ
- फोटो : अमर उजाला
भूमिगत पार्किंग में चार घंटे का पार्किंग शुल्क
कार, जीप, टैक्सी-सूमो : 30 रुपये
टेंपो, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा : 20 रुपये
मोटर साइकिल, स्कूटर : 10 रुपये
साइकिल : 05 रुपये
निगम की सीमा में सवारी भरने, माल उतारने-चढ़ाने हेतु पार्किंग शुल्क
ट्रक, बस, मिनी बस, मेटाडोर : 100 रुपये
कार, जीप, टैक्सी, सूमो आदि : 50 रुपये
टैंपो, थ्री-व्हीलर, ई रिक्शा : 30 रुपये