यूपी के बहराइच में बुधवार को एक दंपति बच्चे को कार में बंदकर शॉपिंग में इतने मशगूल हो गए कि उन्हें मासूम का ध्यान ही नहीं रहा। दो घंटे बाद जब लौटे तो वहां का हाल देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
child died in bahraich
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को कार सवार दंपति अपने चार साल के मासूम बच्चे के साथ रामगांव बाजार गए थे। धूप तेज होने के कारण बच्चे को कार में ही बैठा दिया। इसके बाद दोनों कार लॉक कर चले गए। तेज धूप में कार खड़ी होने के कारण उसमें बंद मासूम ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 4
child died in bahraich
- फोटो : amar ujala
लगभग दो घंटे बाद जब दंपति वापस लौटे तो मासूम बेसुध हालत में पड़ा था। उसे देखते ही माता-पिता के होश उड़ गए। सभी रोते-बिलखते उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी ने बच्चे की मौत की पुष्टि की। उसके बाद दंपति अस्पताल में बिना इंट्री और पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए।
रामगांव थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि रामगांव बाजार में बच्चे की मौत की सूचना नहीं है। बच्चे की मौत के बारे में परिवारीजन थाने नहीं आए। चिकित्सक रामेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि बच्चे की मौत के बाद परिवारीजन चले गए। अस्पताल में नाम तक दर्ज नहीं कराया।