बवाल करने वालों से निपटने के सख्त निर्देश
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि फिल्म को लेकर बवाल, उपद्रव और तोड़फोड़ की धमकी देने वालों से सख्ती से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। वेव, सिनेपॉलिस और सिंगापुर, फन, आईनॉक्स व एसआरएस मॉल, नॉवेल्टी और सहारागंज मॉल तथा कृष्णानगर के फीनिक्स मॉल व आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध थे। शाम को सहारागंज में जरूर कुछ लोगों के हंगामे की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि किसी ने हंगामे की अफवाह फैला दी थी।