फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद: बन रही बिल्डिंग की मिट्टी धंसने से दो मजदूर दबे, तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत

Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फैजाबाद कोतवाली नगर क्षेत्र के नहरबाग इलाके में पुराने तरंग सिनेमा हाल में गुरुवार शाम करीब 4 बजे मॉल के बेसमेंट के निर्माण के लिए की जा रही खोदाई में मिट्टी धंस जाने से काम कर रहे मजदूर दब गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन घटना के दो घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। शुरू में प्रशासन की ओर से बचाव कार्य के लिए कोई तेजी नहीं दिखाई गई। सिर्फ तीन मजदूरों द्वारा खोदाई करने के बाद दो मजदूरों के शव मिले। सूचना पर डीएम व एसएसपी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। शाम को सेना ने मदद की। वहीं सांसद लल्लू सिंह व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने हादसे की जांच व मृतकों के परिवारीजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

2 of 5
शहर के नहरबाग के निकट एक समय में मशहूर रहे सिनेमा हाल तरंग पैलेस को भाकपा नेता अतुल कुमार सिंह ने पांच मंजिला मॉल का रूप देना शुरू किया। अनेक अड़चनों के बाद प्रशासन से अनुमति मिलने पर सिनेमा हॉल को ढहा दिया गया और मॉल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इन दिनों बेसमेंट के लिए मिट्टी खोदाई का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
बुधवार शाम करीब चार बजे मजदूर मिट्टी खोदाई कर रहे थे, तभी एकाएक मिट्टी धंस गई और मलबे के नीचे मजदूर दब गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर मौके पर बचाव कार्य के नाम पर सिर्फ दमकल की गाड़ी पहुंची, जो पेट्रोल पंप पर ही खड़ी रही। स्थानीय पुलिस ने दोनो तरफ मुख्य द्वार बंद करवा दिया और इकट्ठा भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। यहीं पर काम कर रहे तीन मजदूरों ने संकरे स्थल में खोदाई करना शुरू किया। शाम करीब 6:15 बजे दो एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके पर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार व एसएसपी सुभाष सिंह बघेल भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

4 of 5
घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कोतवाल कैंट राजेश कुमार सिंह, एसएसआई मोहम्मद आलम, एसआई चौक रिकेश सिंह आदि डटे रहे। सेना की मदद से देर शाम तक के दबे मजदूर अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के बधौनी निवासी जियालाल (58) व सुनील (32) को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माना जा रहा है कि करीब 25 फिट लंबाई में खोदाई के दौरान मिट्टी धसने से नीचे कई अन्य मजदूर भी दबे हो सकते हैं। खबर लिखे जाने तक दूसरे मजदूर सुनील का पता नहीं चल सका था। तीनों मजदूर खोदाई कार्य कर रहे थे। मामले पर एसपी नगर अनिल सिंह सिसोदिया का कहना है कि मजदूर जवाहर व सुनील को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसकी मौत हो गई। खोदाई जारी है। मदद के लिए सेना को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें