फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ऑक्सीजन के लिए दिनभर भटक रहे लोग, सप्लायरों ने फोन बंद किया, मरीज लड़ रहे जिंदगी की जंग

Wed, 21 Apr 2021 03:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
ऑक्सीजन सप्लायरों के यहां पूरे दिन सिलेंडर की रिफिलिंग व नए सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। हाल ये रहा कि सप्लायरों की दुकानें बंद होने पर भी लोग बाहर खड़े इंतजार करते रहे। सिलेंडर की रिफिलिंग कराने में लोगों का पूरा दिन बीत गया। इस पर भी आधे से अधिक लोगों का निराश ही लौटना पड़ रहा ।

कोरोना संक्रमण से हालात भयावह होते जा रहे हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की हालत बिगड़ने पर भी अस्पतालों में बेड न मिलने पर डॉक्टरों की सलाह पर तीमारदार घर में ही ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके चलते सप्लायरों ने मोटी रकम जमा कराकर सिलेंडर किराए पर देने शुरू किए। बड़ी संख्या में लोगों ने सिलेंडर खरीद भी लिए। जबकि अस्पतालों में भी ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति इन दिनों कई गुना बढ़ी हुई है।

इसके चलते सप्लायरों के यहां ऑक्सीजन सिलेंडर कि किल्लत हो गई है। वहीं, सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए भी इस कदर लोग उमड़ रहे हैं कि सप्लायर सुबह व शाम को कुछ देर के लिए ही दुकान खोलते हैं। यहां कि सप्लायरों ने अपने मोबाइल फोन तक ऑफ कर रखे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
चौक के लाजपत नगर स्थित ऑक्सीजन सप्लायर फर्म स्टार ट्रेडर्स मंगलवार को सुबह कुछ घंटे के लिए खुली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मगर फर्म संचालक सुषमा शर्मा ने रिफिलिंग के लिए सिलेंडर जमा करा लिए और कुछ घंटे बाद आने की बात कहकर दुकान बंद कर दी। दुकान खुलने की उम्मीद में महानकगर निवासी रमेश चंद्र, बालागंज निवासी फहीम व रिजवान समेत अन्य लोग घंटों खड़े रहे।
विज्ञापन

3 of 6
ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लाइन - फोटो : amar ujala
रमेश ने बताया कि उनके 14 साल के बेटे आर्यन की हालत खराब है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। नाका चौराहे के पास स्थित ऑक्सीजन सप्लायर के यहां भी मंगलवार को भीड़ रही। मगर यहां सिर्फ लोगों के सिलेंडर रिफिलिंग कराने की ही सुविधा मिल रही थी। लालबाग इलाके में ऑक्सीजन सप्लायर की दुकान दोपहर में बंद रही।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
प्लांट पर मुस्तैद रही पुलिस
तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट पर मंगलवार को सुबह से ही पुलिस टीम मुस्तैद हो गई। यहां लाइन लगवाकर लोगों के सिलेंडर रिफिलिंग के लिए जमा कराए गए। इसी प्लांट से सप्लायरों व कई नर्सिंग होम में भी ऑक्सीजन की सप्लाई होती है, इसके चलते यहां रिफिलिंग कराने पहुुंचे लोगों को छह-सात घंटे इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
ऑक्सीजन कैन की सप्लाई ठप
ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत के बीच सहारा बने कैन मंगलवार को भी बाजार में नहीं मिलेे। इसके लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट पहुंचे मगर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अब तो ऑनलाइन भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
70 हजार में बिक रहा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
ऑक्सीजन सिलेंडर और कैन को लेकर बाजार में मची मारामारी के बीच मंगलवार को तमाम लोग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने लालबाग और अमीनाबाद पहुंचे। इंदिरानगर निवासी प्रदीप ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर खरीदने अमीनाबाद व लालबाग की कुछ दुकानों पर गए।पता चला कि 30 से 35 हजार रुपये तक में मिलने वाला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 70 हजार रुपये तक में बिक रहा है और वह भी तुरंत मिलना मुश्किल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें