फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के ऐशबाग में जलेगा सबसे बड़ा रावण साथ ही देगा एक खास संदेश, तस्वीरें

Sat, 30 Sep 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रा‍वण बनाते कारीगर - फोटो : amarujala
दशहरे पर लखनऊ में 20 से 121 फीट तक के रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के तमाम पुतले राजधानी में जलेंगे। रामलीला समितियों में पुतलों के बनाये जाने का काम लगभग अंतिम चरणों में पहुंचा है। अगले दो दिनों में उनमें पटाखों को फिट किया जाएगा। सबसे बड़ा रावण ऐशबाग रामलीला में शाम 7:30 बजे के बाद 121 फिट का जलेगा। यहां मेघनाद और कुंभकर्ण के दो पुतले भी जलेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
रावण - फोटो : amarujala
दशहरे पर दर्जन भर से अधिक रामलीला समितियों में 30 सितंबर की शाम ढाई-तीन घंटों में तमाम रावण के पुतलों का कुनबे संग दहन होगा। विख्यात रामलीलाओं के अलावा श्रीरामलीला कल्याणपुर, बड़ी जुगौली रेलवे क्रॉसिंग के पास, सेक्टर-क्यू अलीगंज, सीएमएस कानपुर रोड जय जगत पार्क, महाराजा अग्रसेन घाट मैदान, विद्या पार्क राजेंद्रनगर, रामलीला मैदान चिनहट, फैजाबाद रोड एचएएल परिसर में 7 से 9 बजे के बीच रावण दहन होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
रा‍वण - फोटो : amarujala
ऐशबाग रामलीला समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि चलायमान रावण इस बार कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के साथ ही सामाजिक तुष्टिकरण का अंत करने की थीम पर बनेगा। रावण का सिर मूवमेंट करेगा। 

4 of 5
रावण - फोटो : amarujala
रामलीलाओं में शुक्रवार को रावण युद्ध और मरण तक का मंचन किया जायेगा। कानपुर रोड के जयजगत पार्क में 60 फीट के रावण, एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एफ में 50 फीट रावण, अग्रसेन घाट पर 60 फीट, गोमतीनगर बड़ी जुगौली में 70 फीट के रावण, एचएएल में 80 फीट, कल्याणपुर में 50 फीट के रावण का दहन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रावण - फोटो : amarujala
दशहरे पर गली मोहल्लों से लेकर कॉलोनियों में जलने वाले पुतलों के लिए बाजार में 200 रुपये से लेकर 6 हजार रुपये तक के रावण केपुतले बाजार में मौजूद हैं। ये तीन फिट से लेकर 20 फीट तक हैं। बांस-बल्लियों की दुकानों पर ऑर्डर पर उनको तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। बाजार में सबसे छोटे तीन फीट के पुतले की कीमत 200 रुपये की है, जबकि आर्डर पर 20-22 फीट का रावण चार से 6 हजार रुपये में तैयार किया जा रहा है। डालीगंज बांसमंडी रोड के कारीगर गुड्डू ने बताया कि महंगाई दाम बढ़ा रही है। दो साल पहले 25-30 फीट का जो बांस 150 रुपये में था वह इसबार 220-240 तक में पड़ रहा है। तेलीबाग, कुर्सी रोड, सीतापुर रोड, फैजाबाद रोड इलाकों में बच्चे भी बेबी रावण कॉलोनियों मोहल्लों में जलाने के लिये खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें