लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित शहीद पथ पर बृहस्पतिवार सुबह चार बजे कार सवार पांच युवक हादसे के शिकार हो गए। हादसे में परवेज (28) की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। वहीं एक युवक बाल- बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की छत काटकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। हादसे में लोहे का एंगल एक युवक के सीने के आर-पार हो गया।
मूलरूप से बलिया के रहने वाले परवेज टेढ़ीपुलिया प्रभा काम्प्लेक्स में रहता है। वह किसी काम से अमौसी जा रहा था। उसके साथ टेढ़ी पुलिया निवासी नवाज खान, सर्वोदयनगर इन्दिरानगर का वीरेन्द्र तोमर, चिनहट के बड़ी मस्जिद निवासी प्रवीण सिंह व मनीष त्रिवेदी थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे चिनहट से अमौसी एयरपोर्ट की तरफ निकले। कार प्रवीण चला रहा था। कार की रफ्तार काफी तेज थी। गोमतीनगर विस्तार में इंटरनेशनल स्टेडियम से कुछ दूर पहले ही कार बेकाबू होकर डिवाइडर में जा घुसी। कार में प्रवीण ड्राइविंग सीट पर बैठा था। जबकि बगल वाली सीट पर परवेज, पीछे वीरेन्द्र, नवाज और मनीष बैठे थे।
विज्ञापन
2 of 5
डिवाइडर के एंगल को तोड़ती हुई सौ मीटर गई कार
पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी। बेकाबू होकर डिवाइडर में जब घुसी। डिवाइडर के किनारे पर लगे लोहे के एंगल को तोड़ती हुई सौ मीटर तक चली गई। कार की चपेट में आने तीन पेड़ भी गिर गए। चौथे पेड़ के पास पहुंचकर कार पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिछली सीट पर बीच में बैठे नवाज को खरोज भी नहीं आई। किसी तरह वह बाहर निकला और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 2642 मौके पर पहुंची। कमांडर संजीव तिवारी, सब कमांडर कृष्ण कुमार सिंह और चालक धर्मेन्द्र ने घायलों को निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
3 of 5
कमांडर संजीव ने बताया कि डिवाइडर का एंगल प्रवीण के सीने के आर-पार हो गया। जबकि परवेज के सिर पर एंगल से गंभीर चोट लगी। वहीं वीरेन्द्र और मनीष भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन असफल रहे। कार से बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। हादसे की सूचना गोमतीनगर पुलिस को दी गई। मौके पर इंस्पेक्टर गोमतीनगर आनंद प्रकाश शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। (हादसे के बाद कार को गैस कटर से काटकर शव निकाले गए।)
4 of 5
सरिया काटकर घायलों को निकाला गया बाहर
इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए थे। घायल युवक अंदर फंसे थे। कार के अंदर से युवकों के चीखने की आवाज आ रही थी। जब पुलिस कर्मियों की कोशिश के बाद भी युवकों को बाहर नही निकाला जा सका। युवकों का पैर कार की सीटों के बीच में था। कार को बिना काटे नहीं निकाला जा सकता था। तत्काल गैसकटर लेकर एक कारीगर को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे कारीगर ने पौने घंटे में कार की छत काटी। इसकेबाद एक-एक कर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक कार की छत काटने में करीब पांच कटर लगे। किसी तरह छत काटी गई।
इसके बाद जब अंदर देखा गया तो प्रवीण के दाहिने तरफ से एंगल सीने के आर-पार हो गया था। प्रवीण को बाहर निकालने के लिए एंगल को दोनों तरफ से काटा गया। इसके बाद बाहर निकाला जा सका। हादसे में परवेज के सिर में एंगल से गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक परवेज ने एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था। परवेज नौकरी की तलाश कर रहा था। वहीं दोस्तों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का भी काम करता था। (हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।)