फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लखनऊः तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मासूम की मौत

Mon, 07 Oct 2019 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
1 of 5
सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार व घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में तालकटोरा के आलमनगर पुल पर रविवार देर शाम करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में आनंद (18 महीने) की मौत हो गई। जबकि पिता राजकमल उर्फ राजा, रोहित उर्फ गोलू और मीना गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। मासूम के शव को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

2 of 5
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के मुताबिक, मोहान रोड स्थित सलेमपुर पतौरा निवासी राजकमल उर्फ राजा की सास की तबीयत ज्यादा खराब है। वह राजाजीपुरम ई-ब्लॉक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। राजकमल सास को देखने जा रहा था। रविवार को बल्दीखेड़ा स्थित ससुराल गया। शाम को बेटे आनंद, रिश्तेदार रोहित उर्फ गोलू और मीना को लेकर अस्पताल के लिए निकला था।

3 of 5
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
हादसे में पीछे बैठी मीना के गोद से मासूम आनंद छिटककर दूर जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और चालक कार लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां राजकमल, रोहित और मीना की हालत गंभीर है। आलमनगर पुल पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

4 of 5
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, हादसे के कुछ देर बाद एक बिना नंबर की कार पुलिस ने पकड़ी है। आशंका है कि इसी कार से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 5
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
देर रात राजकमल के पिता संतराम हादसे की सूचना पर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें