फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिले हजार के नोटों के लिए मची छीनाझपटी, पूरा कीचड़ खंगाल डाला, तस्वीरें

Sun, 07 May 2017 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ के आशियाना इलाके में स्मृति उपवन के पास शनिवार सुबह नाले की सफाई में पुरानी करेंसी के 3.84 लाख रुपये मिले। नगर निगम के जोनल अधिकारी ने नोटों से भरा पॉलीथिन बैग पुलिस को सौंपा। रकम फेंकने वाले का पता लगाया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्मृति उपवन चौराहे के पास नाले की सफाई कर रहे कर्मचारियों ने गंदगी के बीच नोटों से भरा पॉलीथिन बैग देखा। लाखों रुपये हाथ लगने की खुशी में झपट पड़े। कीचड़ से बाहर निकाला।
विज्ञापन

3 of 5
पुरानी करेंसी के नोट देखकर निराश कर्मचारियों ने जोनल अधिकारी सूरज सिंह ने पुलिस को सूचना दी। एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि पुरानी करेंसी के 3.84 लाख रुपये में एक हजार के 354 और पांच सौ के 60 नोट थे। इनमें कुछ जले-कटे भी थे।

4 of 5
अंदेशा है कि नोट बंदी के दौरान काले धन के नोट बदलने में नाकाम रहे व्यक्ति ने महीना भर पहले रकम पॉलीथिन में भरकर नाले में फेंकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोटों की तलाश में खंगाला नाला
पुरानी करेंसी के 3.84 लाख रुपयों से भरा पॉलीथिन बैग मिलने से उत्साहित सफाई कर्मियों ने और रकम मिलने की आस में काफी दूर तक नाला खंगाला। नाले से निकाले कचरे को भी चेक किया। इसके बाद नोटों की गिनती करके रकम पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें