200 एकड़ में अयोध्या विकास प्राधिकरण भी करेगा विकास
नव्य अयोध्या योजना में अयोध्या विकास प्राधिकरण भी लगभग 200 एकड़ भूमि का विकास करेगा। इसमें आवासीय योजना परवान चढ़ने की संभावना है। इसके लिए अभी आवास विकास परिषद व अयोध्या विकास प्राधिकरण में अनुबंध होना है। हालांकि इसकी तैयारी अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने प्रमुख सचिव आवास को पत्र लिखकर प्राधिकरण में रिक्त सचिव, उप सचिव, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, तीन सहायक अभियंता सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने का अनुरोध किया है। जिससे नव्य अयोध्या की विकास योजना परवान चढ़ सके।