बच्चों को लेकर अंगारों पर चले अजादार, मनाया मातम, तस्वीरें
Sat, 08 Oct 2016 11:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
गम-ए-हुसैन में आग की परवाह किए बिना अजादारों ने ...या हुसैन, ...या हुसैन की सदा बुलंद कर मातम किया।
शहनजफ इमामबाड़े में बड़ी संख्या में अजादारों ने आग के अंगारों पर चल कर कहा कि हम हुसैनी हैं।
हाथ में आलम लिए अजादार गम-ए-हुसैन में करबला की तपती जमीन को याद कर अंगारों पर चलते रहे।
इस दौरान सुन्नी व हिन्दू मातमदारों ने भी आग पर चलकर करबला के शहीदों पर अपनी अकीदत पेश की।
अंगारों पर चलता एक अजादार...।
इस दौरान वो ...या हुसैन ...या हुसैन के नारे लगा रहे थे।
इस मौके पर इमामबाड़ा गुफरानमॉज में मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अजादारी जुल्म के खिलाफ इंसानियत की आवाज है, जो हर दौर में बुलंद होती रही है।
हजरत इमाम हुसैन ने अपनी व अपने साथियों की कुर्बानी पेश कर जुल्म करने वालों को बेनकाब कर दिया।
अंगारों पर चलता एक अजादार...।