फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मां को पूजने पहुंची मुस्लिम महिलाएं, भेदभाव फैलाने वालों को दिया तगड़ा जवाब

Wed, 26 Apr 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
सीतापुर में पूजा करती मुस्ल‌िम मह‌िलाएं
लखनऊ के एक मुस्लिम परिवार की महिलाओं ने धर्म के ठेकेदारों को करारा जवाब दिया है। ये महिलाएं न सिर्फ देवी मां की पारंपरिक पूजा करने पहुंचीं बल्क‌ि वजह पूछने पर जो जवाब दिया उससे सबको सीख लेनी चाह‌िए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सीतापुर में मं‌द‌िर में पूजा करती मह‌िलाएं
सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र में मां होठे रानी के मंदिर में बुर्के में कुछ महिलाओं को विधिवत पूजा करते देख कुछ लोग चौंक गए। 
विज्ञापन

3 of 5
सीतापुर में पूजा करती मुस्ल‌िम मह‌िलाएं
दरअसल लखनऊ के चौक इलाके में रहने वाले अरशद वारिश के घर की कुछ महिलाएं सोमवार को मां होठे रानी के मंदिर में पूजा करने पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक तरीके से मिट्टी की  मटकी में मालपुआ भरकर चढ़ाया और शिवलिंग पर दूध अभिषेक करके सुहाग  रक्षा की प्रार्थना की।

4 of 5
सीतापुर में पूजा करती मुस्ल‌िम मह‌िलाएं
उनसे जब पूछा गया ‌क‌ि मुस्ल‌िम होकर आप देवी मां के मंदिर में पूजा करने क्यों आई हैं तो इस पर सालिया वारिस नाम की महिला ने जवाब दिया, जब मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिंदू जा कर पूजा कर सकते हैं तो हम लोग क्यों नहीं? सालिया ने कहा कि हमारा परिवार सभी धर्मों का सम्मान करता है और उन्हें मां होठे रानी मां में बहुत आस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीतापुर में पूजा करती मुस्ल‌िम मह‌िलाएं
सालिया ने बताया क‌ि वह इसके पहले भी यहां आ चुकी हैं। उन्होंने कहा, मेरे परिवार की मनौती पूरी हुई इस वजह से मंदिर में माथा टेकने आई हूं। आज तक मैने जो भी मनौती मांगी हैं सभी पूरी हुई हैं। इसीलिए मेरी आस्था और बढ़ती गई क्योंक‌ि ईश्वर धर्म पूछकर मन्नतें पूरी नहीं करता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें