अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कठोर टिप्पणी करने से बचते रहे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पीएम मोदी पर बुधवार को जमकर हमला किया। वो गाजीपुर में एक रैली को सम्बोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 6
मुलायम ने कहा, मोदी घमंड में चूर हैं, वह मनमाने फैसले ले रहे हैं लेकिन लोकतंत्र में मनमानी नहीं चलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा, घमंड में क्यों चूर हो? घमंड किसी का नहीं रहा। हम सावधान करना चाहते हैं। सभी दलों के नेताओं को बुलाकर नोटबंदी के फैसले की कमियां, अच्छाइयां बताइए। कमियां दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 6
मुलायम ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, लोकतंत्र में मनमानी नहीं चलती है। पीएम मनमानी कर रहे हैं। यहां मनमानी नहीं चलेगी, जनता बहुत समझदार है।
4 of 6
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना गलत है कि ईमानदार लोग मजे से हैं, चैन की नींद सो रहे हैं। यहां सब परेशान हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से मुलायम ने अब पीएम मोदी पर कठोर टिप्पणी की है। इसके पहले उनके बीच संबंध मधुर रहे थे। पीएम मोदी भी मुलायम के पोते की शादी में उनके घर पर मौजूद रहे थे।